{"_id":"5e47a75a8ebc3ee61a2af175","slug":"jp-nadda-summons-giriraj-singh-over-his-recent-controversial-remarks-on-deoband-gave-warning-to-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज सिंह के बयान से खफा भाजपा, जेपी नड्डा ने पार्टी दफ्तर बुलाकर दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गिरिराज सिंह के बयान से खफा भाजपा, जेपी नड्डा ने पार्टी दफ्तर बुलाकर दी चेतावनी
Sat, 15 Feb 2020 01:52 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा-गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने हाल ही में देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री कहा। उनके इस बयान को लेकर पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उनसे नाराज हैं और उन्हें पार्टी दफ्तर तलब किया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें चेतावनी दी है। नड्डा से मुलाकात करने के बाद पार्टी कार्यालय से निकले भाजपा सांसद ने किसी से भी बात नहीं की।
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party President JP Nadda summons Union Minister Giriraj Singh over his recent controversial remarks. (file pics) pic.twitter.com/hbuGLzh3Pg
— ANI (@ANI) February 15, 2020विज्ञापन
क्या है मामला
उत्तर प्रदेश के एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 12 फरवरी को कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में जितने भी आतंकी हुए हैं या आतंकी घटनाएं हुई हैं, उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से ही जुड़े हैं। देवबंद से आतंकवाद को हमेशा समर्थन मिला है। आतंकवादी भी यहां आकर रुके हैं, चाहे हाफिज सईद का मामला हो या अन्य घटनाएं।
विज्ञापन