फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda says India achieve feat of doing more than 18900 organ transplants in 2024

JP Nadda: नड्डा बोले- भारत में 2024 में रिकॉर्ड 18900 अंग प्रत्यारोपण, 3.30 लाख लोगों ने अंगदान की शपथ ली

Sun, 03 Aug 2025 05:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 03 Aug 2025 05:28 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भारत ने 2024 में 18,900 से अधिक अंग प्रत्यारोपण करने की शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह 2013 में 5,000 से भी कम प्रत्यारोपण की तुलना में एक महत्वपूर्ण छलांग है। उन्होंने कहा कि अंग प्रत्यारोपण की कुल संख्या के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है, तथा केवल अमेरिका और चीन से पीछे है।

विज्ञापन
JP Nadda says India achieve feat of doing more than 18900 organ transplants in 2024
जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भारत ने 2024 में 18,900 से अधिक अंग प्रत्यारोपण करने की शानदार उपलब्धि हासिल की है। एक वर्ष में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। उन्होंने अंगदानकर्ताओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उनके निस्वार्थ कार्य ने समाज में कई लोगों के लिए दुख को आशा और क्षति को जीवन में बदल दिया है।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि यह 2013 में 5,000 से भी कम प्रत्यारोपण की तुलना में एक महत्वपूर्ण छलांग है। उन्होंने कहा कि अंग प्रत्यारोपण की कुल संख्या के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है, तथा केवल अमेरिका और चीन से पीछे है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत हाथ के प्रत्यारोपण में विश्व में अग्रणी है, जो हमारी अत्याधुनिक शल्य चिकित्सा क्षमताओं और हमारे चिकित्सा पेशेवरों के अटूट समर्पण को दर्शाता है। 2023 में आधार-आधारित एनओटीटीओ ऑनलाइन प्रतिज्ञा पोर्टल की शुरुआत के बाद से अब तक 3.30 लाख लोगों ने अंगदान की शपथ ली है, जो देश में जागरूकता की बड़ी मिसाल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SC: 'दहेज उत्पीड़न के आरोपी पति पर जमानत के लिए पत्नी के साथ रहने की शर्त जोखिम भरी'; शीर्ष कोर्ट की टिप्पणी
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग खराब के मामलों में वृद्धि चिंताजनक 
राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन द्वारा 15वें भारतीय अंगदान दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि प्रत्यारोपण की आवश्यकता वाले रोगियों और अंगदान करने वालों की संख्या के बीच काफी अंतर है। उन्होंने कहा, अंग खराब होने के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हो रही है, जिससे जन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।

ये भी पढ़ें: चिंताजनक: 829 किमी लंबी बिजली की चमक का बना विश्व रिकॉर्ड, 17 मिनट तक दिखाई देती रही; बढ़ रहा खतरा

एक व्यक्ति अंगदान करके 8 लोगों की बचा सकता है जान

नड्डा ने आगे कहा कि प्रत्येक अंगदाता एक मूक नायक होता है, जिसका निस्वार्थ कार्य दुख को आशा और क्षति को जीवन में बदल देता है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति हृदय, फेफड़े, यकृत, गुर्दे, अग्न्याशय और आंत दान करके 8 लोगों की जान बचा सकता है। इसके अलावा, ऊतक दान के माध्यम से अनगिनत लोगों की जान बदली जा सकती है।

संबंधित वीडियो


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed