फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda says BJP is committed to overall development of country on bypoll results news in Hindi

उपचुनाव परिणाम पर बोले नड्डा: देश को संपूर्ण विकास की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा

Tue, 02 Nov 2021 11:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 02 Nov 2021 11:08 PM IST
सार

विभिन्न राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है। इसे लेकर भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि यह मोदी सरकार पर लोगों के भरोसे का संकेत है। 

विज्ञापन
JP Nadda says BJP is committed to overall development of country on bypoll results news in Hindi
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत को लेकर जनता के प्रति आभार प्रकट किया। नड्डा ने कहा कि भाजपा देश के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में भाजपा पर भरोसा करने के लिए जनता को धन्यवाद कहा और पार्टी कार्यकर्ताओं व संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की भी सराहना की।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा, विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही भाजपा की राज्य सरकारों पर जनता के भरोसे को प्रदर्शित करता है। देशभर की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की आज मतगणना हुई। इसके परिणाम बताते हैं कि भाजपा और इसके सहयोगियों के खाते में 11 सीटें आई हैं। ये सीटें असम, बिहार, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में हैं।
विज्ञापन


लगभग सभी राज्यों में इन उपचुनावों के परिणाम सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में ही जाते दिखे। केवल हिमाचल प्रदेश में नतीजे एकदम अलग रहे। यहां की एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव आयोजित करवाया गया था। सभी चारों सीटों पर यहां कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां मंडी लोकसभा सीट और पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed