फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda said That BJP takes everyone along but the focus of the opposition is only on dynasty and familyism

Nadda In Manipur: नड्डा बोले- भाजपा सबको साथ लेकर चलती है, लेकिन विपक्ष का ध्यान सिर्फ वंशवाद और परिवारवाद पर

Thu, 30 Dec 2021 04:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काकचिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काकचिंग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 Dec 2021 04:10 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि मणिपुर खेल का पर्याय है। कई महिला खिलाड़ी मणिपुर से आती हैं। मैं मणिपुर के अधिक से अधिक युवाओं से खेलो इंडिया अभियान के तहत खुद को खेलों से जोड़ने का आह्वान करता हूं।

विज्ञापन
JP Nadda said That BJP takes everyone along but the focus of the opposition is only on dynasty and familyism
जेपी नड्डा - फोटो : instagram/jpnaddaofficial

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को मणिपुर के काकचिंग में युवा रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों के पास न दिशा है न दृष्टि। वे बस भाजपा और नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं और यह करते-करते वह देश की भी आलोचना करने लगते हैं। भाजपा सबको साथ लेकर चलती है लेकिन वे वंशवाद और परिवारवाद के साथ चलते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार के विकास का मजा लेना है तो कांग्रेस के अंधेरे दिनों को याद रखना। कांग्रेस ने क्या दिया? इंस्टेबिलिटी, इंसर्जेन्सी और इनक्वॉलिटी। ये तीन I (आई) कांग्रेस ने दी हैं। भाजपा ने तीन I (आई) इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इंटीग्रेशन दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मणिपुर खेल का पर्याय है। कई महिला खिलाड़ी मणिपुर से आती हैं। मैं मणिपुर के अधिक से अधिक युवाओं से खेलो इंडिया अभियान के तहत खुद को खेलों से जोड़ने का आह्वान करता हूं। उन्होंने कहा कि आपको चुनना होगा कि आप विद्रोह चाहते हैं या स्थिरता, फूट डालो और राज करो या समृद्धि की नीति, मुठभेड़ या शांति, ड्रग्स या खेल। मुझे विश्वास है कि यहां के युवा नशे की जगह खेल को और मुठभेड़ों से शांति को चुनेंगे। कमल खिलेगा तभी मणिपुर का विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed