फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda New President of the Bharatiya Janta Party biography, all About Jagat Prakash Nadda

जेपी आंदोलन से सुर्खियों में आए थे जेपी नड्डा, बने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Mon, 20 Jan 2020 02:56 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 20 Jan 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda New President of the Bharatiya Janta Party biography, all About Jagat Prakash Nadda
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जेपी नड्डा - फोटो : BJP Twitter

जेपी आंदोलन से सुर्खियों में आए जगत प्रकाश नड्डा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वे अमित शाह की जगह लेंगे। नड्डा अभी तक भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे। निर्वाचन अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने नड्डा के नाम की आधिकारिक घोषणा की।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


स्थापना के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है जब भाजपा की कमान हिमाचल का कोई नेता संभालेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत तकरीबन सभी बड़े नेता दिल्ली में उपस्थित हैं। वहीं, नड्डा के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी नड्डा 1977 से 1979 तक रांची में रहे। उनके पिता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति व पटना विवि के प्रोफेसर रहे। 1975 में जेपी आंदोलन में भाग लेने के बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए।


1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे। पटना से स्नातक के बाद नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। 1983 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वह विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष चुने गए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले जगत प्रकाश नड्डा 1993 में हिमाचल विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बने थे। 1998 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नड्डा को पार्टी सीएम बनाना चाह रही थी लेकिन उनके पीछे हटने से प्रेम कुमार धूमल का नाम प्रस्तावित किया गया। 2009 में मंत्री पद छोड़कर वह दिल्ली चले गए।

भाजपा नेताओं ने नड्डा की सराहना की
भाजपा नेताओं ने सोमवार को जे पी नड्डा की सादगी की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि उनके विशाल संगठनात्मक अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा और उनके नेतृत्व में पार्टी अच्छा काम करेगी। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह हमेशा एक प्रेरक कार्यकर्ता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नेता ने एक उत्कृष्ट संगठनात्मक नेता के रूप में काम किया, चाहे एबीवीपी हो या भाजपा की युवा इकाई। यही नहीं वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान सफल स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि नड्डा शाह के नेतृत्व में पार्टी को मिली बड़ी सफलताओं को आगे बढ़ायेंगे।


गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि शाह के नेतृत्व में पार्टी संगठन मजबूत स्थिति में है और नड्डा भविष्य में भाजपा के लिए और अधिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। एक अन्य केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नड्डा की सादगी के लिए उनकी प्रशंसा की।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उपाध्यक्ष रमन सिंह ने भी सादगी के लिए नड्डा की सराहना की और विश्वास जताया कि शाह के नेतृत्व में आया स्वर्ण युग जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed