फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda in says in PM modi leadership india is growing, budget will strengthen our basics

महाराष्ट्र: नड्डा- मोदी के नेतृत्व में देश बढ़ रहा है आगे, बनाएंगे 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था

Sun, 16 Feb 2020 02:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 16 Feb 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda in says in PM modi leadership india is growing, budget will strengthen our basics
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : Twitter

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को महाराष्ट्र में भाजपा अधिवेशन को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने बजट का जिक्र करते हुए कहा कि ये 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने के हमारे सपने की नींव को मजबूत करेगा। यह भविष्य का बजट है। मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हम देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की बनाकर रहेंगे।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा, 'महाराष्ट्र में देवेंद्र जी के नेतृत्व में करीब 16 लाख करोड़ रुपये सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च हुए थे। देवेंद्र जी के मुख्यमंत्री बनने से पहले शिक्षा में महाराष्ट्र 17वें स्थान पर था, 5 साल में वो तीसरे स्थान पर आकर खड़ा हो गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में महाराष्ट्र छठे स्थान पर था, 5 साल में वो तीसरे स्थान पर आ गया।' 
विज्ञापन

 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमें भविष्य में (महाराष्ट्र में) किसी के साथ गठबंधन करने की आवश्यकता नहीं है। अगले चुनाव में भाजपा का मुकाबला सभी पार्टियों से होगा। मैं देख सकता हूं कि अगले चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जीत हासिल होगी।'

भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में जनादेश का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र चुनाव का जनादेश हमारे पक्ष का था, लेकिन जनादेश का अपमान किया गया। निजी स्वार्थों के लिए महायुति तोड़ी गई। वीर सावरकर पर टिप्पणी होंगी, छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान होगा, लेकिन राजा मूकदर्शक बनकर रहेगा।'

भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में जनादेश का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र चुनाव का जनादेश हमारे पक्ष का था, लेकिन जनादेश का अपमान किया गया। निजी स्वार्थों के लिए महायुति तोड़ी गई। वीर सावरकर पर टिप्पणी होंगी, छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान होगा, लेकिन राजा मूकदर्शक बनकर रहेगा। कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, सपा, बसपा, टीएमसी और अन्य पार्टियों में कौन आने वाले समय में कमान संभालेगा, ये जगजाहिर है। भाजपा में कार्यकर्ता के आधार पर नेतृत्व संभालने का मौका मिलता है। यहां प्रजातांत्रित तरीके से नेतृत्व की कमान सौंपी जाती है।'


अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि वहां पहले भारत सरकार के पैसे की ऑडिटिंग नहीं होती थी। उन्होंने कहा, 'अनुच्छेद 370 हटने से पहले भ्रष्टाचार विरोधी कानून जम्मू कश्मीर में लागू नहीं था। भारत सरकार के पैसे की कोई ऑडिटिंग नहीं थी। आज वहां भ्रष्टाचार विरोधी कानून लागू हुआ है, अब वहां भ्रष्टाचार करने वाले या तो जेल में होंगे या फिर बेल में होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed