फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda chairs meeting with BJP national general secretaries Before UP Election 2022

जेपी नड्डा ने की बैठक: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महासचिवों के साथ की मीटिंग, कल यूपी में है आखिरी चरण का मतदान

Sun, 06 Mar 2022 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Mar 2022 09:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सभी की निगाहें खासतौर पर वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों पर लगी हुई हैं। इनमें से कई सीटों पर करीबी मुकाबला होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
JP Nadda chairs meeting with BJP national general secretaries Before UP Election 2022
जेपी नड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की। बैठक ऐसे वक्त की गई, जब सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण का मतदान होना है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के तहत आने वाले विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सभी की निगाहें खासतौर पर वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों पर लगी हुई हैं। इनमें से कई सीटों पर करीबी मुकाबला होने की उम्मीद है। आठ विधानसभा सीटों में से पांच पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भीतर हैं। आठ सीटें बनारस सिटी साउथ, बनारस सिटी नॉर्थ, शिवपुर, सेवापुरी, छावनी, अजगरा, पिंद्रा और रोहनिया हैं।
विज्ञापन


वाराणसी जिले में भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही (संत रविदास नगर) के नौ जिलों में सोमवार को होने वाले 54 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए कुल 613 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed