फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda BJP President PM Modi speaks at the felicitation program of newly elected BJP President

विपक्ष को जनता ने नकार दिया, इसलिए झूठ और भ्रम को हथियार बना लिया: पीएम मोदी

Mon, 20 Jan 2020 05:44 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 20 Jan 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda BJP President PM Modi speaks at the felicitation program of newly elected BJP President
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जेपी नड्डा के लिए पार्टी मुख्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उसे जनता ने नकार दिया है इसलिए अब उसने झूठ और भ्रम को हथियार बना लिया है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या-क्या कहा 

  • विपक्ष को जनता ने नकार दिया है और अब उन्होंने झूठ और भ्रम को हथियार बना लिया है। हमारे लिए और सक्रियता की आवश्यकता है, जन-जन तक पहुंचने की आवश्यकता है। नकारे गए लोग भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन लोगों का भरोसा डिगा नहीं है। उनका झूठ चलता रहेगा और हम भी चलते रहेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जनता ही हमारी ताकत है। उसी शक्ति ने पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया और दोबारा उससे भी मजबूत बहुमत देकर चुना। चुनावी राजनीति में जनता ने जिन्हें नकार दिया, उनके पास अब बहुत कम शस्त्र बचे हैं। इनमें है झूठ फैलाना, बार-बार झूठ फैलाना। यह हम लगातार देख रहे हैं।
  • हिमाचल के लोगों को लगता होगा कि हिमाचल का एक बेटा आज बीजेपी का अध्यक्ष बना है लेकिन नड्डा जी पर जितना हक हिमाचल का है, उतना ही बिहार का भी है। नड्डाजी की पढ़ाई लिखाई बिहार से हुई है। उन पर बिहार ज्यादा गर्व कर रहा होगा। हिमाचल तो गर्व कर सकता है कि अटलजी भी उन्हीं के थे। मेरे जीवन का सबसे ऊर्जा भरे दिन हिमाचल के ही थे।
  • हम सबके लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राजनीति में जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर हम चले थे, जिन आदर्शों, मूल्यों के लिए 4-5 पीढ़ियां खप गईं, उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को लेकर और राष्ट्र की आशा-आकांक्षों को लेकर भाजपा ने अपने आप को ढाला और अपना विस्तार किया।
  • प्रारंभ से ही पार्टी का स्वभाव रहा कि हॉरिजेंटली पार्टी का जितना विस्तार हो, वो करेगी और कार्यकर्ता का वर्टिकल विस्तार होता रहे, उसी परंपरा के कारण भाजपा को नई-नई पीढ़ी मिल रही है। जो पार्टी को आगे बढ़ाने में सफल होती है।
  • मेरा सौभाग्य रहा है कि यहां बैठे हुए सभी वरिष्ठ जनों के हाथ के नीचे मुझे पार्टी का काम करने का अवसर मिला है। कभी राज्य स्तर पर और कभी राष्ट्रीय स्तर पर इन सबकी अंगुली पकड़कर चलने का मुझे मौका मिला है।
  • हम सबके लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राजनीति में जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर हम चले थे, जिन आदर्शों, मूल्यों के लिए 4-5 पीढ़ियां खप गईं, उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को लेकर और राष्ट्र की आशा-आकांक्षाओं को लेकर भाजपा ने अपने आप को ढाला, अपना विस्तार किया।
  • राजनीतिक दलों के लिए चुनाव अब लगातार चलने वाली प्रक्रिया हो गयी है। अकेले में तो सब दल बोलते हैं कि बार-बार चुनाव, लेकिन जब एक सामूहिक स्टैंड लेना होता है तो हर एक को कुछ न कुछ कठिनाई आती है।
  • संघर्ष और संगठन इन पटरियों पर हमारी पार्टी चलती रही है। देशहित की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना, संगठन को बढ़ाना, कार्यकर्ता का विकास करना ये पार्टी का उद्देश्य है, लेकिन सत्ता में रहते हुए दल को चलाना ये अपने आप में बड़ी चुनौती होती है।
  • इतने कम समय में भाजपा ने विस्तार भी किया है, जनाकांक्षाओं से खुद को जोड़ा है और समयानुकूल परिवर्तन भी किया है। एक जीती जागती चेतन वृंद पार्टी, सिर्फ संख्या बल पर बनी हुई सबसे बड़ी पार्टी नहीं बल्कि जन-सामान्य के दिलों में जगह बनाकर बनी हुई पार्टी है।
  • भाजपा की दूसरी विशेषता रही है कि पार्टी चले लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार को मजबूती मिलती रहे। भाजपा की विशेषता रही है कि हमें एक सुचारू रूप से चलने वाली व्यवस्था से जुड़ने वाले दल की तरह आगे बढ़ना चाहिए।
  • हम लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने के लिए आए लोग हैं। हमें सदियों तक ये काम करना है। और जिन आशा-आकांक्षाओं के कारण इस दल का जन्म हुआ है, उसे पूरे किए बिना चैन से बैठना नहीं है।
  • एक कार्यकर्ता, लगातार जो भी उसकी शक्ति-सामर्थ है, उसे लेकर चलता रहे, जब जो जिम्मेदारी मिले उसे निभाता रहे और अपना उत्तम से उत्तम देने का प्रयास करता रहे, ये नड्डा जी में हमने भली-भांति देखा है।
  • उसी विश्वास से हमें आगे बढ़ना है, नड्डा जी का नेतृत्व हमें नई प्रेरणा और ऊर्जा देगा और हम सब कार्यकर्ताओं का काम है कि नड्डा जी यशस्वी हो। नड्डा जी जो भी चाहे, हम उसे पूरा करके दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed