फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Joykov D Vaccine: Cadila is seeking Rs 1900 for the dose of three vaccines, the center is engaged in reducing the price

जॉयकोव डी वैक्सीन: कैडिला मांग रही तीन टीकों की खुराक के 1900 रुपये, केंद्र कीमत कम कराने में जुटा

Sun, 03 Oct 2021 07:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 03 Oct 2021 07:54 PM IST
सार

जायडस कैडिला का यह टीका 12 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए विकसित किया गया है। इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है। यह सुई के इस्तेमाल बगैर लगाया जाएगा।

 

विज्ञापन
Joykov D Vaccine: Cadila is seeking Rs 1900 for the dose of three vaccines, the center is engaged in reducing the price
Zycov-D Corona Vaccine - फोटो : Twitter@RT

विस्तार

केंद्र सरकार व दवा कंपनी जायडस कैडिला के बीच कोविड रोधी वैक्सीन जॉयकोव-डी की कीमत तय करने को लेकर चर्चा जारी है। माना जा रहा है कि कंपनी अपने इस तीन खुराक वाले टीके के लिए 1900 रुपये मांग रही है। यह टीका 12 साल के बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को दिया जा सकता है।

विज्ञापन


सरकार व कंपनी के बीच बातचीत से जुड़े सूत्रों के अनुसार कीमत कम कराने का प्रयास जारी है। इस बारे में अंतिम निर्णय जल्द हो सकता है। सरकार ने गुरुवार को कहा था कि दुनिया की इस पहली डीएनए आधारित कोरोना वैक्सीन को जल्द ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस वैक्सीन की विशेषता यह है कि यह बगैर सुई के इस्तेमाल के लगाई जाएगी।
विज्ञापन


जेट इंजेक्टर की कीमत 30 हजार रुपये
एक सूत्र ने बताया कि कंपनी ने तीन खुराक के लिए कर समेत 1900 रुपये की कीमत प्रस्तावित की है। कंपनी को इस पर पुनर्विचार के लिए कहा गया है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि जॉयकोव-डी का मूल्य कोवॉक्सिन व कोशिशील्ड से अलग होना चाहिए, क्योंकि इसे लगाने के लिए सुई मुक्त जेट इंजेक्टर का इस्तेमाल होगा। इस इंजेक्टर का मूल्य 30 हजार रुपये है। इसकी मदद से करीब 20 हजार लोगों को टीके की खुराक दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन खुराक इस तरह दी जाएगी
जॉयकोव डी की तीन खुराकें लगेंगी। पहली खुराक के 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाएगी और 56 दिन बाद तीसरी। सूत्रों ने बताया कि कीमत को लेकर सरकार व कंपनी के बीच अब तक तीन दौर की चर्चा हो चुकी है। पिछली बार गुरुवार को चर्चा हुई थी।


इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय नेशनल टेक्नीकल एडवायजरी ग्रुप आन इम्युनाइजेशन (NTAGI) की सिफारिशों का इंजतार कर रही है। यह ग्रुप इस टीके को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने को लेकर विचार कर रहा है। यह इसलिए लाभकारी है, क्योंकि यह 12 से 18 साल के आयुवर्ग के बच्चों को भी लगाया जा सकेगा, जिनके लिए अभी कोई वैक्सीन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed