{"_id":"57cc9d214f1c1ba9303179fc","slug":"journey-in-tejas-trains-will-be-more-costly-than-shatabdi-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी के मुकाबले तेजस ट्रेन में यात्रा करना होगा महंगा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शताब्दी के मुकाबले तेजस ट्रेन में यात्रा करना होगा महंगा
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Sep 2016 03:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pic as demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीमियर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के किराए की तुलना में तेजस ट्रेन में यात्रा करने करने वाले यात्रियों को 20 से 30 फीसदी अधिक शुल्क देना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस ट्रेन में व्यावसायिक एयरलाइंस के स्तर की सुविधाएं हैं। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवा की गुणवत्ता में बढ़ोतरी के साथ किराए में वृद्धि स्वाभाविक है। फिलहाल किराए में वृद्धि को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि तेजस ट्रेन में व्यावसायिक एयरलाइंस जैसी, बटन दबा कर कोच के परिचालकों को बुलाने और एलसीडी स्क्रीन जैसी सुविधाएं होंगी। रेल मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक लजीज व्यंजन और वाई-फाई सुविधाओं के अलावा कोच की आंतरिक सुंदरता तेजस के यात्रियों को विश्व स्तरीय यात्रा की अनुभूति कराएगी।
विज्ञापन
कुछ सुविधाएं ऐसी होंगी जिसका भारतीय रेल में पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा। यही नहीं इसमें एक्सिक्यूटिव श्रेणी और कुर्सी यान की सुविधाएं होंगी। तेजस ट्रेन को दिल्ली - लखनऊ मार्ग पर रोजाना चलाए जाने की संभावना है। हालांकि अधिकारी ने यह बताने से इंकार कर दिया कि किराए में कितना इजाफा होगा। यह शताब्दी के किराए से करीब 20 से 30 फीसदी अधिक हो सकता है। तेजस ट्रेन के डिब्बे कपूरथला के रेल कोच कारखाने में तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये होंगी सुविधाएं
- प्रत्येक कोच में 22 नई सुविधाएं होंगी।
- हर यात्री के लिए पृथक एलसीडी स्क्रीन और हेडफोन होगा।
- एलसीडी स्क्रीन पर यात्रा और सुरक्षा संबंधी सूचनाएं भी दी जाएंगी।
- बायो वैक्यूम शौचालयों में जल स्तर को बताने वाले इंडीकेटर होंगे।
- शौचालयों में सेंसर चालित नल और हैंड ड्रॉयर होंगे।
- ब्रेल लिपि में सूचनाओं वाले डिस्प्ले होंगे।
- चाय कॉफी और शीतल पेय की वैंडिंग मशीनें होंगी।
- मैगजीन एवं नाश्ते की टेबल जैसी सुविधाएं भी होंगी।
- सीसीटीवी, आग और धुएं का पता लगाने वाले उपकरणों से लैस कोच।