फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Journalists detained outside the Chief Minister Office in Gujarat

गुजरात में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर पत्रकारों को हिरासत में लिया गया

Wed, 12 Sep 2018 05:49 AM IST
भाषा, अहमदाबाद
भाषा, अहमदाबाद Updated Wed, 12 Sep 2018 05:49 AM IST
विज्ञापन
Journalists detained outside the Chief Minister Office in Gujarat
विजय रुपाणी
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के कार्यालय में कथित रूप से जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने पर करीब 35 पत्रकारों को मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया। छोटे और मध्यम आकार के अखबारों के ये पत्रकार राज्य सरकार की विज्ञापन नीति में किए गए बदलावों का मुद्दा उठाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने गए थे।
विज्ञापन


गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री चाहते थे कि उनके कार्यालय के बाहर जमा हुए पत्रकारों का एक छोटा समूह उनसे मिलने आए लेकिन बहुत सारे पत्रकारों ने जबरदस्ती मुख्यमंत्री कार्यालय में घुसने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पत्रकारों को एक घंटे बाद रिहा कर दिया गया। एक स्थानीय पत्रकार ने कहा कि पत्रकार हाल में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के घर के बाहर पुलिस द्वारा कुछ मीडियाकर्मियों पर किए गए हमले का भी मुद्दा उठाना चाहते थे। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि घटना से राज्य में पत्रकारों के प्रति भाजपा सरकार की उदासीनता का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed