मशहूर पत्रकार से बोले नेवी अफसर, 'किन्नरों का जहाज पर आना मना है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्सरा रेड्डी पेशे से पत्रकार हैं और चेन्नई में रहती हैं। अप्सरा कई बड़े मीडिया संस्थानों में बतौर जर्नलिस्ट काम कर चुकी हैं।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक अप्सरा को सेना के जहाज पर आयोजित किए गए रात्रिभोज के लिए निमंत्रण मिला था। जैसे ही वे प्रवेश द्वार पर पहुंची तो उनसे अभद्रता की गई।
अप्सरा ने बताए आरोपी अफसरों के नाम
अप्सरा ने बताया कि उनकी कार गेट नंबर सात पर पहुंची तो सीआईएसएफ के जवान तो उनके साथ अच्छी तरह पेश आए। लेकिन सामने के गेट पर तैनात शुभ नाम के अफसर ने उन्हें रोका और अंदर जाने से मना कर दिया। जब अफसर रोके जाने की वजह पूछी तो उसने बड़ी ही बेहूदगी से कहा ''किन्नरों का जहाज पर आना मना है।'' अप्सरा के मुताबिर अफसर के इतना कहने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और उसे थैंक्यू बोलकर वहां से वापस चली आईं।
अप्सरा की मानें तो उनके एक मित्र के जरिए उन्हें निमंत्रण मिला था, बावजूद इसके अफसरों ने उन्हें रोक दिया। अप्सरा ने कहा कि बंदरगाह पर अफसरों ने उन्हें सताना चाहा।
सोशल मीडिया पर इस वाकये की जानकारी देने के बाद अप्सरा ने कहा कि वे मानवाधिकार आयोग और केंद्र सरकार के समक्ष अफसरों के बुरे बर्ताव का मामला ले जाएंगी। उन्होंने दो अफसरों शुभ और अजय के नाम बताए।