फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Journalist Soumya Vishwanathan's mother moves SC against bail granted to four life convicts

Supreme Court: सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड से जुड़ा बड़ा अपडेट, दोषियों की जमानत के आदेश को ‘सुप्रीम’ चुनौती

Sat, 20 Apr 2024 05:49 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 20 Apr 2024 05:49 PM IST
सार

Supreme Court: सौम्या विश्वनाथन की मां ने इस हत्याकांड के चारों दोषियों की सजा निलंबित करने और जमानत आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। 

विज्ञापन
Journalist Soumya Vishwanathan's mother moves SC against bail granted to four life convicts
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। सौम्या की मां ने चार दोषियों को दी गई जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ सौम्या की मां माधवी विश्वनाथन द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

विज्ञापन


चारों दोषियों को सुनाई गई थी आजीवन कारावास की सजा
बता दें कि दिल्ली की साकेत कोर्ट द्वारा 30 सितंबर 2008 को सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड से जुड़े चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत सिंह मलिक और अजय कुमार को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए हर एक दोषी पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट से मिली थी दोषियों को जमानत
इस साल फरवरी में दिल्ली उच्च न्यायालय ने चारों दोषियों की सजा को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही चारों दोषियों की सजा को चुनौती देने वाली अपीलों का निपटारा होने तक उन्हें जमानत दे दी गई। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि चारों दोषी 14 साल से हिरासत में हैं। इस दौरान उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से चारों दोषियों द्वारा दायर अपीलों पर जवाब देने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को हो सकती है सुनवाई
अब सौम्या विश्वनाथन की मां ने उनकी बेटी की हत्या के लिए सजा काट रहे इन चारों दोषियों को दी गई जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। माना जा रहा है कि सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। 

बता दें कि एक समाचार चैनल में काम करने वाली सौम्या विश्वनाथन की 30 सितंबर 2008 को तड़के दक्षिणी दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान वह अपनी कार से घर लौट रही थीं। पुलिस ने बताया था कि यह हत्या लूटपाट के इरादे से की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed