फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   journalist held for killing his girlfriend Maharashtra

Maharashtra: प्रेमिका की हत्या के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार, आरोपी ने महिला का घर से कर लिया था अपहरण

Sun, 06 Nov 2022 12:10 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Nov 2022 12:10 AM IST
सार

पुलिस को जांच से पता चला कि आरोपी पुणे जिले के भोर तालुका के पास महिला की हत्या की और उसके शव को ठिकाने लगा दिया

विज्ञापन
journalist held for killing his girlfriend Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

 महाराष्ट्र में पुणे शहर के भोसरी इलाके के एक 30 वर्षीय पत्रकार को अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी मृतक महिला के साथ पिंपरी चिंचवड़ टाउनशिप में एक वेब पोर्टल में काम करता था। आरोपी ने अगस्त में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन


पुलिस को जांच से पता चला कि आरोपी पुणे जिले के भोर तालुका के पास महिला की हत्या की और उसके शव को ठिकाने लगा दिया था। पुलिस के मुताबिक मृतका आरोपी के नाम पर अपने पिता से फ्लैट और जेवर की मांग कर रही थी, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतका ने कथित तौर पर उसके खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करने की धमकी दी थी।  उन्होंने कहा कि घटना के दिन तीन अगस्त को आरोपी ने उसे उसके घर से अपहरण कर लिया और भोर ले गया, जहां उसने उसे मार डाला। सबूत छिपाने के लिए, उसने उसके शव को भोर में एक नदी के पास फेंक दिया। वहीं आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed