{"_id":"5d459dfe8ebc3e6d0b74de6c","slug":"journalist-dies-in-collision-with-ias-officer-car-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से पत्रकार की मौत के मामले में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार की टक्कर से पत्रकार की मौत के मामले में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार
Sat, 03 Aug 2019 08:36 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 03 Aug 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार देर रात को आईएएस अधिकारी की कार से टक्कर खाकर स्थानीय अखबार के एक युवा पत्रकार की मौत हो गई। आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन कथित तौर पर नशे में धुत था। पुलिस ने वेंकटरमन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
#UPDATE: Police arrested IAS officer Sreeram Venkitaraman in connection with the death of KM Basheer(Trivandrum bureau chief of Siraaj daily),after the car the IAS officer was travelling in rammed into Basheer's motorcycle. At present,Sreeram is undergoing treatment in a hospital
— ANI (@ANI) August 3, 2019
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सर्वेक्षण निदेशक 33 वर्षीय श्रीराम वेंकटरमन जब कार चला रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। राज्य मंत्रिमंडल ने उन्हें बृहस्पतिवार को सर्वेक्षण निदेशक नियुक्त किया था।
विज्ञापन
वेंकटरमन एक डॉक्टर हैं और वह मेडिकल के प्रतिभावान छात्र रहे हैं। विदेश से उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद हाल में वह राज्य लौटे थे। घटना के वक्त उनकी महंगी कार में उनकी मॉडल-दोस्त वफा फिरोजा भी थीं। लापरवाही से चलाई जा रही कार ने म्यूजियम रोड पर खड़ी मोहम्मद बशीर (35) की मोटरसाइकिल को उस वक्त टक्कर मार दी जब वह काम से घर लौट रहे थे। बशीर मलयालम अखबार ‘सिराज’ के ब्यूरो प्रमुख थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल और कार के कई टुकड़े सड़क पर बिखरे मिले और बशीर की चप्पल के साथ कुछ सामान घटनास्थल से कई मीटर दूर मिला। सड़क पर खून के धब्बे देखे गए।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (सार्वजनिक जगह पर लापरवाही से वाहन चलाना) और 304ए (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) तहत मामला दर्ज किया गया है।