फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Journalist beaten up in Maharashtra news and updates

Maharashtra: जलगांव में बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा गया पत्रकार, शिंदे गुट के विधायक पर लगा आरोप, राजनीति तेज

Thu, 10 Aug 2023 08:33 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 08:33 PM IST
सार

सुप्रिया सुले ने भी घटना की निंदा की और मांग की कि राज्य सरकार हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करे। साथ ही कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करता हूं।

विज्ञापन
Journalist beaten up in Maharashtra news and updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र में जलगांव जिले के पसोरो इलाके में एक पत्रकार के साथ मारपीट काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया गया है कि स्कूटर पर पीली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति पर कुछ लोग लात-घूंसों से हमला कर देते हैं और उसे स्कूटर से गिरा जमीन पर लिटाकर साथ बेरहमी से मारपीट करते हैं। 

विज्ञापन


विपक्ष का आरोप शिवसेना विधायक के लोगों ने किया हमला
पत्रकार महाजन ने आरोप लगाया है कि विधायक किशोर पाटिल के कार्यकर्ताओं ने यह हमला किया है। साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और शिव सेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने हमले की निंदा की और आरोप लगाया कि इसके पीछे स्थानीय शिवसेना विधायक किशोर पाटिल के गुंडे थे। हालांकि पाटिल ने आरोप से इनकार किया और कहा कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है, जब घटना हुई तो वह मुंबई में थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पत्रकार की शिकायत के आधार पर पचोरा पुलिस ने तीन-चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 506 आपराधिक धमकी के तहत गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रिया सुले ने घटना की निंदा की 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने भी घटना की निंदा की और मांग की कि राज्य सरकार हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करे। साथ ही कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करता हूं। लोग ऐसे अहंकारी विधायक और उनकी सरकार को जल्द ही उनकी जगह दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट है कि जिस राज्य में पत्रकारों की आवाज दबा दी जाती है और उन्हें पीटा जाता है, वहां आम आदमी का क्या होता है।

कांग्रेस का दावा- लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला उठाने पर किया गया हमला
कांग्रेस नेता ने कहा कि पत्रकार ने शिंदे सरकार पर सवाल उठाए थे और आठ साल की लड़की के लिए न्याय मांगा था, जिसके साथ दुष्कर्म किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई, लड़की किशोर पाटिल के निर्वाचन क्षेत्र से थी। उन्होंने दावा किया कि घटना के बारे में पत्रकार महाजन की रिपोर्टिंग से किशोर पाटिल नाराज हो गए और उन्होंने उन्हें गंदी भाषा में गालियां दीं। 

लड़ाई जारी रहेगी
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप महाजन ने कहा है कि चाहे किशोर पाटिल के कार्यकर्ता उन पर कितना भी हमला करें, वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इस पिटाई में महाजन मामूली रूप से घायल हो गए। इस संबंध में महाजन ने पचोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी संदीप महाजन को फोन पर गाली-गलौज की गई थी।

पुलिस ने बार में मारा छापा महिलओं समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज
एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी तहसील में एक बार में छापेमारी के बाद 22 महिला वेटरों सहित 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जहां उन्होंने आरोपियों को कथित तौर पर अश्लील हरकतें करते हुए पाया। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन बुधवार रात रहनाल गांव में चलाया गया। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बार के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद, एक पुलिस टीम ने बुधवार रात करीब 9.45 बजे वहां छापा मारा और आरोपी को अश्लील हरकतें करते हुए पाया। उन्होंने बताया कि नौ ग्राहकों, 22 महिला वेटरों, बार के मालिक और दो प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर 
महाराष्ट्र के पुणे शहर में ब्रेक फेल होने के कारण एक ट्रक के कई वाहनों से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह हुई इस दुर्घटना के कारण कात्रज-कोंधवा रोड पर भारी जाम लग गया।

उन्होंने कहा कि एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण कटराज-कोंधवा रोड पर उसने आठ अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान प्रशांत चोरे के रूप में हुई है और सात अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed