फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Joint inspection of Kuki-Zo militant groups observing SoO regularly done Manipur CM

Manipur: ‘कुकी-जो उग्रवादी समूहों की नियमित रूप से जांच हो रही है’, विधानसभा में सीएम बीरेन सिंह ने दी जानकारी

Wed, 07 Aug 2024 04:48 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 07 Aug 2024 04:48 PM IST
सार

विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुरजाकुमार ओकराम के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, ‘कुकी और जो समुदाय के उग्रवादी संगठनों, उनके हथियारों और गोला-बारूद पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से मासिक संयुक्त निगरानी जारी है। 

विज्ञापन
Joint inspection of Kuki-Zo militant groups observing SoO regularly done Manipur CM
मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बुधवार को विधानसभा में जानकारी दी कि कुकी और जो समुदायों के उग्रवादी संगठनों की हर महीने नियमित रूप से संयुक्त जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा कुकी और जो समुदायों के उग्रवादी संगठनों के ‘परिचालन निलंबन’-Suspension of Operations (एसओओ) के नियमों का पालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


वर्ष 2008 में हुए थे एसओओ पर हस्ताक्षर
आपको बता दें कि वर्ष 2008 में मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार ने एसओओ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अलावा इस समझौते पर कुकी उग्रवादी संगठनों के दो समूहों, कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ) और यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (यूपीएफ) ने भी हस्ताक्षर किए थे। वर्ष 2008 के बाद इस समझौते को समय-समय पर आगे बढ़ाया गया। एसओओ समझौते में एक संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) को तैयार किया गया था। इस समूह में केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ साथ केएनओ और यूपीएफ के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया था। जेएमजी का काम समझौते में तैयार किए गए नियमों की पालना की निगरानी करना है।  
विज्ञापन


सीएम बीरेन सिंह ने विधानसभा में क्या कहा?
विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुरजाकुमार ओकराम के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, ‘कुकी और जो समुदाय के उग्रवादी संगठनों, उनके हथियारों और गोला-बारूद पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से मासिक संयुक्त निगरानी जारी है। हाल ही में 19 जुलाई को संयुक्त जांच को अंजाम दिया गया।’ सीएम ने आगे बताया कि वर्ष 2013-14 में पुन: सत्यापन के बाद पाया गया था कि केएनओ और यूपीएफ के अंतर्गत कुल मिलाकर 2181 उग्रवादी समूह थे। उन्होंने यह भी कहा कि जब पहली बार वर्ष 2008 में एओओ पर हस्ताक्षर किए गए, उस दौरान केएनओ के अंतर्गत कुल 17 उग्रवादी समूह थे। इसके अलावा यूपीएफ के अंतर्गत आठ उग्रवादी समूह थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed