फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Johnson and Johnson Brought Single Dose Vaccine Sought Permission For Use Against Corona

Covid 19 Vaccine: वैक्सीन की एक ही डोज पर्याप्त, जॉनसन ने भारत में आपात इस्तेमाल के लिए मांगी अनुमति

Fri, 06 Aug 2021 01:16 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 06 Aug 2021 01:16 PM IST
सार

जॉनसन एंड जॉनसन ने अपनी वैक्सीन के भारत में आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन
Johnson and Johnson Brought Single Dose Vaccine Sought Permission For Use Against Corona
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के खिलाफ जंग में जल्द ही भारत को एक और वैक्सीन मिल सकती है। दरअसल, अमेरिकी फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने अपनी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए भारत सरकार से अनुमति मांगी है। खास बात यह है कि यह वैक्सीन सिंगल डोज वैक्सीन है। यानी इसकी एक ही डोज कोरोना के खिलाफ काफी है। भारत में अबतक जितनी भी वैक्सीन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इस्तेमाल हो रही हैं, वे सभी डबल डोज वैक्सीन हैं। 

विज्ञापन


अनुमति मिली तो होगी चौथी वैक्सीन
भारत में अभी तक भारत बॉयोटेक की को-वैक्सीन, कोविशील्ड व रूस की स्पूतनिक-वी का इस्तेमाल कोरोना के खिलाफ किया जा रहा है। इन तीनों वैक्सीन के माध्यम से भारत में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। ऐसे में अगर भारत सरकार जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी को अनुमति देती है तो यह चौथी वैक्सीन होगी, जिसका इस्तेमाल कोरोना के खिलाफ किया जाएगा। इस वैक्सीन की एक ही डोज पर्याप्त होगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



करीब 50 करोड़ लोगों को लग चुकी है वैक्सीन 
को-वैक्सीन, कोविशील्ड व स्पूतनिक-वी की मदद से भारत में अबतक करीब 50 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 49.5 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। गुरुवार की शाम जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को देश में 50.29 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक 18 से 44 साल की उम्र तक के 16.92 करोड़ लोगों को पहली खुराक तो वहीं 1.07 करोड़ लोगों को दोनों खुराक लगाई जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed