{"_id":"607ddab02b7ed4677c435367","slug":"johnson-and-johnson-seeks-permission-for-phase-3-trial-of-its-single-shot-covid-19-vaccine-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी वैक्सीन: जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने टीके के तीसरे चरण के परीक्षण की इजाजत मांगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेशी वैक्सीन: जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने टीके के तीसरे चरण के परीक्षण की इजाजत मांगी
Tue, 20 Apr 2021 01:02 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:02 AM IST
सार
कंपनी ने अपने आवेदन पर निर्णय के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विशेषज्ञ समिति की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दवा निर्माता कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत के दवा नियामक से कोरोना वायरस संक्रमण रोधी अपने टीके के तीसरे चरण के परीक्षण की भारत में अनुमति मांगी है और साथ ही आयात लाइसेंस की भी मांग की है। कंपनी द्वारा बनाया जा रहा टीका केवल एक खुराक वाला है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपने आवेदन पर निर्णय के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विशेषज्ञ समिति की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने 12 अप्रैल को ‘सुगम’ ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ‘ग्लोबल क्लिनिकल ट्रायल डिवीजन’ में आवेदन किया था। इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि कुछ जटिलताओं के चलते जॉनसन एंड जॉनसन ने सोमवार को दोबारा आवेदन किया।
विज्ञापन