{"_id":"5c1c21d8bdec2256e821e3bc","slug":"johnson-and-johnson-s-two-factories-including-himachal-can-t-make-make-baby-powder-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉनसन एंड जॉनसन की हिमाचल समेत दो फैक्ट्रियों में नहीं बनेगा बेबी पाउडर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जॉनसन एंड जॉनसन की हिमाचल समेत दो फैक्ट्रियों में नहीं बनेगा बेबी पाउडर
Fri, 21 Dec 2018 04:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Dec 2018 04:42 AM IST
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बेबी पाउडर में कैंसर के लिए जिम्मेदार तत्व होने की रिपोर्ट के बाद आलोचना में घिरी जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की परेशानी बढ़ती जा रही है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कंपनी की मुलुंड (मुंबई) और बद्दी (हिमाचल प्रदेश) स्थित फैक्ट्रियों में अगले आदेशों तक बेबी पाउडर बनाने या पाउडर रॉ मैटीरियल से कोई अन्य उत्पाद बनाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
सेंट्रल ड्रग्स स्टेंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) की तरफ से यह निर्देश जारी होने के बाद बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टरों ने दोनों फैक्ट्रियों से बेबी पाउडर के सैंपल लिए थे, जिनमें कैंसर के लिए जिम्मेदार एस्बेस्ट्स की मौजूदगी की जांच की जाएगी। इसके अलावा 100 ड्रग इंस्पेक्टरों की विभिन्न टीमों ने देश भर में करीब 15 स्थानों पर कंपनी के थोक, खुदरा व वितरक एजेंसियों से भी 100 से ज्यादा सैंपल एकत्र किए गए हैं, जिनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
जांच में एस्बेस्ट्स की मौजूदगी के अलावा यह भी परखा जाएगा कि क्या ये सभी निर्धारित विनियामक व विनिर्माण मानकों का पालन करते हैं। सीडीएससीओ के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह जांच रेंडम तरीके से सेंट्रल ड्रग टेस्टिंग लैब में की जाएगी।
विज्ञापन
कहां कितना पाउडर रॉ मैटीरियल
82 हजार किलो पाउडर स्टोर है बद्दी प्लांट में
02 लाख किलो पाउडर रखा है मुलुंड प्लांट में