फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Joe Biden's speeches show 'they pump him up' with cocaine: Donald Trump's bizarre claim

US: बाइडन और उनके बेटे को कोकीन देते हैं 'अज्ञात लोग', व्हाइट हाउस में नशीला पदार्थ मिलने पर बोले ट्रंप

Thu, 13 Jul 2023 12:27 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:27 PM IST
सार

कोकीन व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में पाया गया था। इसके बाद से ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार जो बाइडन और उनके बेटे पर निशाना साध रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Joe Biden's speeches show 'they pump him up' with cocaine: Donald Trump's bizarre claim
डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में हाल ही में मिले कोकिन को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि कुछ अज्ञात लोग वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन को कोकिन दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा है कि ये कोकिन या तो जो बाइडन के लिए थी या उनके बेटे हंटर के लिए, जो ड्रग्स का आदी है।  

विज्ञापन

यह है मामला
गौरतलब है, सफेद पदार्थ वेस्ट विंग के भूतल प्रवेश द्वार के पास मिला था। कोकीन वेस्ट विंग के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में पाया गया था। यह वही स्थान है, जहां व्हाइट हाउस आने वाले मेहमानों को अपना मोबाइल जमा करना पड़ता है। सफेद पदार्थ एक छोटे, जिप वाले बैग में मिला था। 

विज्ञापन

भाषणों में दिखता है असर
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में पाया गया कोकीन मात्र छोटा सा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के भाषणों से संकेत मिलता है कि वह नशीले पदार्थ के प्रभाव में थे। उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि भाषण की शुरुआत में जो बाइडन थोड़े सही होते हैं। हालांकि ज्यादा नहीं, लेकिन फिर भी उनको सुना जा सकता है। जबकि भाषण के अंत तक वह एक दम बेकार हो जाते हैं। वह मंच से उतरने का रास्ता भी नहीं ढूंढ पाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में कुछ तो चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा राष्ट्रपति होना खतरनाक
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि यह सिर्फ मेरी राय है कि कोकीन व्हाइट हाउस में जो और हंटर बाइडन दोनों के लिए छोड़ी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि कोकिन से सच में उन्हें सही लगता है। ट्रंप ने आगे कहा कि आज जब परमाणु हथियारों और अन्य सभी चीजों से निपट रहे हैं तो हमारे पास ऐसा राष्ट्रपति नहीं हो सकता जो कोकीन पर हो यह बहुत खतरनाक है ।



मीडिया रिपोर्ट में पहले बताया गया था कि गुप्त सेवा अभी भी घटना की जांच कर रही है। फिलहाल सही जानकारी सामने नहीं आई है। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि बाइडेन का कोई संबंध था। जिस समय कोकीन पाई गई, उस समय जो और हंटर बाइडन दोनों बाहर गए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed