फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jobs scam: ED grills Abhishek Banerjee wife for over 7 hrs raids different places Latest New Update

Jobs Scam: ईडी ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी से सात घंटे तक की पूछताछ; चावल मिलों की तलाशी भी ली

Wed, 11 Oct 2023 07:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 11 Oct 2023 07:09 PM IST
सार

ईडी ने नौकरी घोटाले की जांच के संबंध में पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कम से कम चार स्थानों पर कई चावल मिलों में  तलाशी भी शुरू की। केंद्रीय बलों के कर्मियों को शांतिपुर, धुबुलिया, राणाघाट और कृष्णानगर में मिलों की सुरक्षा में तैनात किया गया जहां तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन
Jobs scam: ED grills Abhishek Banerjee wife for over 7 hrs raids different places Latest New Update
अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी - फोटो : social media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा से सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। पूछताछ नौकरी के बदले नकदी घोटाले में कथित अनियमितताओं की चल रही जांच के सिलसिले में की गई। साल्ट लेक इलाके में केंद्र सरकार कार्यालय परिसर में ईडी के कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे पूछताछ शुरू हुई और शाम छह बजे के बाद भी जारी है।

विज्ञापन


ईडी अधिकारी ने बताया कि हम नौकरी घोटाले में उनसे पूछताछ कर रहे हैं। हम उनसे कथित घोटाले में शामिल दो कंपनियों के निदेशकों की भूमिकाओं के बारे में पूछ रहे हैं। वह एक समय में दोनों कंपनियों में महत्वपूर्ण पद पर थीं। उनसे इस बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


कई चावल मिलों में तलाशी ली जा रही
ईडी ने नौकरी घोटाले की जांच के संबंध में पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कम से कम चार स्थानों पर कई चावल मिलों में तलाशी भी शुरू की। केंद्रीय बलों के कर्मियों को शांतिपुर, धुबुलिया, राणाघाट और कृष्णानगर में मिलों की सुरक्षा में तैनात किया गया जहां तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है आरोप?
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, नौकरी घोटाले से अर्जित किया गया अच्छा-खासा धन चावल मिलों में निवेश किया गया। हमारे पास इसे साबित करने के लिए दस्तावेज हैं। आज के छापे इसी संबंध में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed