फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jobless youth will get Rs 5000 monthly allowance if Congress becomes power in Tripura 

त्रिपुरा: सत्ता में आने पर बेरोजगारों को 5000 रुपये मासिक भत्ता देगी कांग्रेस

Sat, 13 Jan 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Sat, 13 Jan 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
jobless youth will get Rs 5000 monthly allowance if Congress becomes power in Tripura 

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बिरजित सिन्हा ने कहा है कि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत कर पार्टी अगर सत्ता में आई तो राज्य के बेरोजगार युवकों को पांच हजार रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाममोर्चा सरकार के शासनकाल के दौरान राज्य में जहां भी विकास की गति ठप है वहीं बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि आम लोगों का वाममोर्चा से मोहभंग हो गया है, जबकि भाजपा का राज्य में कोई राजनीतिक आधार नहीं है। ऐसे में इस बार कांग्रेस के सत्ता में आने की बेहतर संभावनाएं हैं। सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार, चिटफंड घोटाले और हर मोर्चे पर फेल रहने की वजह से लोग वाममोर्चा को नकार देंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने अगर तमाम घोटालों की सीबीआई जांच के आदेश दिए होते तो माकपा के ज्यादातर मंत्री और विधायक जेल में होते। उन्होंने भाजपा पर यहां सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed