फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   job guarantee for youths of BPL families

BPL परिवार के युवकों को प्रशिक्षण देकर नौकरी की गारंटी

Tue, 17 Jan 2017 02:09 AM IST
पवन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
पवन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
job guarantee for youths of BPL families

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ग्रामीण इलाकों में रह रहे बीपीएल परिवार के पढ़े-लिखे युवकों को प्रशिक्षण देकर नौकरी देने की योजना तैयार की है। मंत्रालय की ओर से प्रशिक्षण के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। प्रशिक्षण का काम अलग-अलग अस्पतालों की ओर से कराया जाएगा। इस योजना के तहत प्रशिक्षण पाने वाले 70 फीसदी युवाओं को नौकरी देने की गारंटी होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़े-लिखे बीपीएल परिवार के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण देकर नौकरी दिलाने की योजना तैयार की गई है। 
विज्ञापन


इसके लिए मंत्रालय की ओर से 27 तरह के पाठ्यक्रम तैयार करने की योजना है। करीब 15 विषयों के पाठ्यक्रम तैयार कर लिए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से फिलहाल इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के साथ एक समझौता भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता के अनुसार कोर्स का चयन होगा

job guarantee for youths of BPL families
सांकेतिक चित्र

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत दसवीं, 12वीं और स्नातक पास बीपीएल परिवारों के युवाओं को प्रशिक्षण देने की तैयारी है। इसके लिए कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है। योग्यता के अनुसार कोर्स का चयन होगा। कोर्स की अवधि तीन माह से एक वर्ष तक रखने की तैयारी है।

मंत्रालय की ओर से पाठ्यक्रम और प्रोटोकॉल तैयार किया जाएगा और उसके अनुसार संबंधित अस्पताल की ओर से आवेदकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।  प्रशिक्षण के लिए मंत्रालय की ओर से ही जगह मुहैया कराया जाएगा।

प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं को अस्पतालों में अलग-अलग श्रेणियों में नौकरी मिलेगी। जिस अस्पताल की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा उसी अस्पताल के ऊपर नौकरी की जिम्मेदारी होगी। इस योजना को अंतिम रूप देने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ग्रामीण विकास मंत्रालय से भी सहयोग लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed