फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JNU Violence: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से हटाए गए प्रदर्शनकारी छात्र, आंदोलन किया खत्म

Tue, 07 Jan 2020 01:08 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 07 Jan 2020 01:08 PM IST
खास बातें

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद अब तक किसी तरह की गिरफ्तारी न होने पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। विपक्ष और जेएनयू छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया। वहीं मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर रविवार रात से प्रदर्शन चल रहा था, जो अब खत्म हो गया है। वहीं पश्चिम बंगाल के जादवपुर इलाके में रैलियों में लेफ्ट पार्टियां और भाजपा समर्थकों के आमने-सामने आने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मसले पर बॉलीवुड से भी विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं। अभिनेता अनिल कपूर, आलिया भट्ट, राजकुमार राव, अनुराग कश्यप और सोनम कपूर आदि ने हमले को ‘दिल दहला देने वाला’ करार दिया।
 

विज्ञापन
JNU Violence live updates azad maidan, mumbai, west bengal, jadavpur university, rally, delhi police
गेटवे ऑफ इंडिया से प्रधर्शनकारियों को किया गया शिफ्ट - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

01:02 PM, 07-Jan-2020

कांग्रेस ने बनाई समिति

 जेएनयू हिंसा मुद्दे पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक फैक्ट फाइंडिंग कमिटी गठित की है। इसमें चार लोग शामिल हैं। समिति की आज  कांग्रेस कार्यालय में बैठक होने वाली है। उन्हें एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देनी है। 
10:56 AM, 07-Jan-2020

आजाद मैदान पर खत्म हुआ प्रदर्शन

एक प्रदर्शनकारी कपिल अग्रवाल ने कहा, 'हमें पुलिस ने जबरन आजाद मैदान शिफ्ट किया। लेकिन अब हमने अपने 'गेटवे ऑफ इंडिया' के विरोध प्रदर्शन को बंद कर दिया है। यह एक सफल प्रदर्शन था। हमारा विरोध जारी रहेगा। हमारे पास कार्यक्रमों की एक लंबी सूची है।'
 
विज्ञापन
09:33 AM, 07-Jan-2020

जेएनयू के बाहर दिखे पुलिसकर्मी

जेएनयू के मेट गेट के बाहर पुलिस कर्मी नजर आए। यहां पांच जनवरी को हुई हिंसा में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
 
08:41 AM, 07-Jan-2020

गेटवे से आजाद मैदान शिफ्ट हुआ छात्रों का प्रदर्शन

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर छात्र रविवार रात से ही जेएनयू हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें आज यहां से हटाकर आजाद मैदान शिफ्ट कर दिया है। पुलिस का कहना है कि उसने प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान किसी को भी हिरासत में नहीं लिया। प्रदर्शनकारियों को इसलिए वहां से शिफ्ट किया गया क्योंकि आझाद मैदान ऐतिहासिक धरोहर है और वहां प्रदर्शन की इजाजत नहीं थी।  मुंबई पुलिस के डीसीपी (जोन-1) ने कहा, 'हमने कल रात गेटवे ऑफ इंडिया पर दिखाई दिए फ्री कश्मीर के पोस्टर मामले में स्वत: संज्ञान ले लिया है। हम निश्चित तौर पर इसकी जांच करेंगे।'
 
08:40 AM, 07-Jan-2020

जेएनयू हिंसा मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है जिसने कुछ अहम सुराग मिलने का दावा किया है। अब तक किसी तरह की गिरफ्तारी न होने पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। विपक्ष और जेएनयू छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया।
 
08:38 AM, 07-Jan-2020

पश्चिम बंगाल में छात्रों ने निकाली रैली

पश्चिम बंगाल में कई छात्र संगठनों ने जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा के खिलाफ कोलकाता में रैली निकाली। जिसमें कलकत्ता, प्रेसिडेंसी और जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र शामिल थे। सभी ने रैली में पोस्टर और प्लेकार्ड लेकर शामिल हुए और घटना की निंदा करते हुए जिम्मेदार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:28 AM, 07-Jan-2020

JNU Violence: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से हटाए गए प्रदर्शनकारी छात्र, आंदोलन किया खत्म

भाजपा, वाम समर्थक आमने-सामने आए, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

यादवपुर इलाके में सोमवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में हुए हमले को लेकर हुई रैलियों में वाम दल और भाजपा समर्थकों के आमने-सामने आने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जेएनयू हमले और रविवार रात इलाके में पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ को लेकर भाजपा द्वारा बाघा जतिन मोड़ से यादवपुर पुलिस थाने तक एक विरोध मार्च निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को शांत करने के लिए तमाम प्रयासों के विफल होने पर रैली में शामिल लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed