{"_id":"5ae38cf04f1c1b60098b6e42","slug":"jnu-students-arguments-over-film-screening-on-love-jihad","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU में लव जेहाद पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग, आपस में भिड़े छात्र संगठन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
JNU में लव जेहाद पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग, आपस में भिड़े छात्र संगठन
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लव जेहाद के विषय को लेकर प्रदर्शित की जा रही एक फिल्म के चलते शुक्रवार रात जमकर बवाल हुआ। परिसर के भीतर छात्र संगठन आपस में भिड़ गए। फिल्म स्क्रीनिंग में तोड़फोड़ और हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन
फिल्म का नाम इन द नेम ऑफ लव जेहाद है, जिसकी स्क्रीनिंग विवेकानंद विचार मंच द्वारा की जा रही थी। विश्वविद्यालय परिसर में भिड़ंत और हाथापाई की सूचना पाकर वसंत कुंज नार्थ थाने की पुलिस भी विश्वविद्यालय पहुंची। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस परिसर के अंदर नहीं जा सकी थी। फिल्म का प्रदर्शन साबरमती ढाबे के पास किया जा रहा था।
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू छात्र संगठन (जेएनएसयू) ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह फिल्म सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ती है। फिल्म का प्रदर्शन करने वाला मंच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से ही जुड़ा एक संगठन है। जो माहौल बिगाड़ने की मंशा से ही यह कर रहा है। परिसर के भीतर माहौल को ठीक रखने के लिए जेएनयू प्रशासन भी नाकाम है।
विज्ञापन
जेएनएसयू ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के जरिये पूरे देश में यूनिवर्सिटी परिसरों में ऐसे ही काम किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ एबीवीपी के सौरभ शर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।
वामपंथी छात्रों ने जान बूझकर फिल्म की स्क्रीनिंग को बंद करने की कोशिश की। तोड़फोड़ व कार्यकर्ताओं से हाथापाई भी की। सौरभ शर्मा ने जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष मोहित पांडेय और जेएनयू अध्यक्ष गीता कुमारी व आमिर पर एक गार्ड को रौंदने व छात्र कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है।