{"_id":"671e99c5ec6530ab3e01b2d6","slug":"jmm-demands-removal-of-chief-electoral-officer-and-two-ips-by-accusing-them-of-working-for-bjp-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Polls: झामुमो का आरोप- मुख्य निर्वाचन अधिकारी और दो आईपीएस भाजपा के साथ, चुनाव आयोग से हटाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jharkhand Polls: झामुमो का आरोप- मुख्य निर्वाचन अधिकारी और दो आईपीएस भाजपा के साथ, चुनाव आयोग से हटाने की मांग
Mon, 28 Oct 2024 01:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:21 AM IST
सार
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय आनंद लाठकर और एवी होमकर पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया है। झामुमो ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तीनों अधिकारियों को चुनाव से पहले हटाने की मांग की है। वहीं, भाजपा ने बिना सबूत आरोप लगाने पर झामुमो प्रवक्ता पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024: सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को हटाने की मांग की
- फोटो : एएनआई
विस्तार
झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार और दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है। झामुमो ने रविवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तीनों अधिकारियों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, 'गिरिडीह पुलिस ने आज मंडल मुर्मू के साथ कुछ अन्य व्यक्तियों को ले जा रहे वाहन को रोका। जब पूछा गया, तो वाहन में बैठे लोगों ने बताया नहीं कि वे कहां जा रहे थे। इसलिए, पुलिस ने वाहन को हिरासत में ले लिया। मंडल मुर्मू झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावकों में से एक हैं, जिन्होंने बरहाइट विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है।'
विज्ञापन
सोरेन के प्रस्तावक को किया जा रहा प्रभावित
भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंत सोरेन हमारे स्टार प्रचार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोरेन के प्रस्तावक को चुनावी नतीजों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के लिए प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार और दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करके गिरिडीह प्रशासन पर वाहन छोड़ने के लिए दबाव डाल रहे हैं। भट्टाचार्य ने दावा किया कि यह आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है और उन्होंने चुनाव आयोग से मामले की जांच करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
आयोग से झारखंड में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग
उन्होंने चुनाव आयोग से झारखंड में निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सीईओ के साथ-साथ आईपीएस अधिकारियों संजय आनंद लाठकर और एवी होमकर को उनके चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का भी आग्रह किया।
भट्टाचार्य के आरोप के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार से संपर्क किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया गया है।
भाजपा ने बिना सबूत आरोप लगाने पर झामुमो प्रवक्ता पर कार्रवाई की मांग की
वहीं, विपक्षी भाजपा ने भी चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी सबूत के गंभीर आरोप लगाने के लिए झामुमो प्रवक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा ने कहा कि झामुमो को मुर्मू के साथ कार में आए लोगों का विवरण सामने लाना चाहिए।
बता दें कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन