{"_id":"5c1b305ebdec2256ba1d7adc","slug":"jinnah-house-in-mumbai-ownership-mea-sushma-swaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई का जिन्ना हाउस अब होगा विदेश मंत्रालय की संपत्ति, जानें क्या था विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई का जिन्ना हाउस अब होगा विदेश मंत्रालय की संपत्ति, जानें क्या था विवाद
Thu, 20 Dec 2018 11:32 AM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: यशवीर सिंह
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
मुंबई स्थित जिन्ना हाउस
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि उनका मंत्रालय जिन्ना हाउस के अधिग्रहण की प्रक्रिया में है। मुंबई स्थिति जिन्ना हाउस के मालिक मूल रूप से पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना थे। स्वराज ने कहा कि जिन्ना हाउस को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस की तर्ज पर इस्तेमाल किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक मंगल प्रभात लोधा को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि मंत्रालय "हमारे नाम पर संपत्ति के स्वामित्व को स्थानांतरित करने" की प्रक्रिया में है। लोधा ने कहा, "सरकार के इस कदम से जिन्ना हाउस के मालिकाना हक और इसके इस्तेमाल को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा।"

क्या है विवाद
जिन्ना हाउस को लेकर भारत सरकार और जिन्ना की बेटी दीना वाडिया के बीच लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी। वाडिया ने साल 2007 में बॉम्बे हाईकोर्ट में संपत्ति के नियंत्रण को वापस पाने के लिए याचिका दायर की थी। पिछले साल नवंबर में वाडिया की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन