फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jinnah controvercy : jinnah posters put up inside men's toilet of ds college

AMU विवाद : कॉलेज के शौचालय में लगाई जिन्ना की तस्वीरें

Sun, 06 May 2018 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Updated Sun, 06 May 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
jinnah controvercy : jinnah posters put up inside men's toilet of ds college
- फोटो : Amar Ujala

हिंदूवादी छात्र नेताओं ने पाकिस्तान के जनक जिन्ना की कई तस्वीरें डीएस कॉलेज के शौचालय में चिपका दीं गईं। तस्वीरों में जिन्ना को गधे पर सवार दिखाया गया है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने तस्वीरें हटवा दीं हैं। कालेज के प्राचार्य का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार को कॉलेज के सभागार के पीछे बने पुरुष शौचालय में हिंदूवादी छात्र नेता सौरभ चौधरी, अमित गोस्वामी, अर्जुन सिंह भोलू की अगुवाई में जिन्ना की कई तस्वीरें चिपका दी गईं थीं। तस्वीर में जिन्ना को गधे पर सवार दिखाया गया है। इसके साथ ही उस पर एक नारा भी लिखा है कि ‘जिन्ना का स्थान एएमयू में नहीं, बल्कि भारत के लघुशंका घरों में है’। 
विज्ञापन


छात्र नेताओं का कहना है कि अभी तो यह शुरुआत है, जिन्ना की तस्वीरें शहर भर के शौचालयों में लगाई जाएंगी। उधर, इसकी खबर मिलने पर प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने फौरन यह तस्वीरें हटवा दीं। उन्होंने कहा कि किसी शरारती तत्व ने ऐसा काम किया है। इसलिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस व एलआईयू कर्मी भी कालेज पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed