{"_id":"5805fdca4f1c1b562c70386e","slug":"jihadists-fear-in-europe-after-mosul","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोसुल के बाद जिहादियों के यूरोप आने का खतरा बढ़ेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोसुल के बाद जिहादियों के यूरोप आने का खतरा बढ़ेगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
जिहादियों का डर
एक ओर इराक के मोसुल शहर को इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छु़ड़ाने के लिए इराकी सेना का बड़ा अभियान जारी है। वहीं सुरक्षा मामलों के यूरोपीय कमिश्नर ने यूरोप के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। सुरक्षा मामलों के यूरोपीय कमिश्नर ने कहा है कि जैसे ही इराकी सेनाएं आईएस के गढ़ मोसुल पर नियंत्रण कर लेती है, वैसे ही यूरोपीय संघ को जिहादियों के बड़ी संख्या में ईयू में आने के लिए तैयार रहना चाहिए।
यूरोपीय कमिश्नर जूलियन किंग ने जर्मन अखबार डाई वेल्ट से कहा कि ऐसी संभावना नहीं है कि बड़ी संख्या में आईएस के चरमपंथी यूरोप में आएंगे, लेकिन अगर कुछ जिहादी भी आ जाते हैं तो उनसे गंभीर खतरा हो सकता है।
उनका कहना था कि 2500 से ज्यादा यूरोपीय नागरिक आईएस के लिए लड़ रहे हैं। इराकी सेना और उसके सहयोगियों ने दूसरे दिन भी मोसुल पर जंग का अभियान जारी रखा है।

Trending Videos
इराकी सेना के टैंको पर हमले किए
जिहादियों का डर
सोमवार रात में लड़ाई होती रही और आईएस के लड़ाकों ने इराकी सेना के टैंको पर हमले किए।
इराकी फ़ौज के साथ मौजूद बीबीसी संवाददाता का कहना है कि सेना और मोसुल के बीच लगभग 20 किलोमीटर का फासला बचा है। तोप के गोलों की आवाज सुनी जा रही हैं और एक अमरीकी सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय गठबंधन ने हवाई हमले भी किए हैं।