{"_id":"6317367f17aac83512136ae9","slug":"jihadi-connection-people-demolished-madrasa-after-terrorist-and-jihadi-connection-surfaced-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jihadi Connection: असम में ढहाया गया एक और मदरसा, आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद लोगों ने लिया यह एक्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jihadi Connection: असम में ढहाया गया एक और मदरसा, आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद लोगों ने लिया यह एक्शन
Tue, 06 Sep 2022 05:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 06 Sep 2022 05:31 PM IST
सार
असम में एक और मदरसे को गिरा दिया गया है। जिहाद फैलाने के आरोपों के चलते स्थानीय लोगों ने ही मदरसे को गिरा दिया। असम में गिराया जाने वाला यह चौथा मदरसा है। इससे पहले तीन मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
असम के मदरसा ढहाया गया
- फोटो : ANI
विस्तार
असम में मदरसों के खिलाफ कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है। आतंकी संगठनों की संलिप्तता के बाद असम के गोपालपाड़ा जिले के पखिउरा चार में एक और मदरसे को ढहा दिया गया। हालांकि, इस बार इस मदरसे को गिराने में प्रशासन की नहीं बल्कि आम लोगों की भूमिका है। असम पुलिस ने लोगों की इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, इस मदरसे में दो बांग्लादेशी रहते थे जोकि लोगों को जिहाद के लिए प्रेरित कर रहे थे। गौरतलब है कि इससे पहले प्रशासन ने राज्य के चार मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरा दिया था।
विज्ञापन
लोगों ने गिरा दिया मदरसा
असम पुलिस ने गिराए जाने वाले चौथे मदरसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें रहने वाले दोनों बांग्लादेशी नागरिक फिलहाल फरार हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसे चलाने वाले मौलवी जलालुद्दीन शेख को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है। असम पुलिस के सीपीआरओ ने बताया कि लोगों ने ये भी बताया है कि मौलवी जलालुद्दीन शेख ने ही दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को वहां शिक्षक के रूप में नियुक्त किया था। दोनों बांग्लादेशियों का संबंध अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप और अंसारुलल्लाह बांग्ला टीम से मिला है। पुलिस ने बताया कि वहां रहने वाले लोगों में इन लोगों के खिलाफ नाराजगी थी जिसके बाद आज सभी ने मिलकर मदरसे को गिरा दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले असम में प्रशासन ने आतंकी संगठनों से संबंध होने के कारण तीन मदरसों पर बुलडोजर चलवाया था। ये तीनों मदरसे मोरीगांव, बारपेटा और बोंगाईगांव जिले में थे।
विज्ञापन
इससे पहले बारपेटा के मदरसे को ढहाया गया था
बता दें कि इससे पहले असम के बारपेटा जिले में अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के दो बांग्लादेशी सदस्यों को चार साल तक पनाह देने वाले एक मदरसे को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद बोंगाईगांव जिले के कबाईटरी पार्ट- IV गांव में स्थित मरकजुल मा-आरिफ क्वारियाना मदरसा को तोड़ा गया था। असम पुलिस ने इस साल मार्च से अब तक AQIS/ABT से जुड़े 37 लोगों को गिरफ्तार किया है।