{"_id":"5a4cde924f1c1b0b788b633f","slug":"jignesh-mevani-made-proactive-comments-during-maharashtra-shutdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: जिग्नेश मेवाणी पर हिंसा भड़काने का आरोप, दिया था भड़काऊ भाषण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: जिग्नेश मेवाणी पर हिंसा भड़काने का आरोप, दिया था भड़काऊ भाषण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पुणे में 200 साल पुराने भीमा-कोरेगांव युद्ध के जश्न के दौरान भड़की हिंसा के पीछे गुजरात के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवानी और जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद के नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुणे पुलिस के मुताबिक, इन दो नेताओं के खिलाफ 2 जनवरी के दिन 'एल्गार परिषद्' इवेंट के दौरान भड़काऊ भाषण देने पर कई शिकायतें मिली हैं। शिकायतकर्ताओं में ज्यादात्तर स्थानीय लोग हैं जिन्होंने मेवाणी और खालिद पर भड़काऊ भाषण देने पर केस दर्ज करने की बात कही। आरोप है कि उनके भाषण समुदायों को भड़काने वाले थे।
विज्ञापन
एक शिकायतकर्ता के मुताबिक, दोनों के भाषणों ने लोगों को उकसाया जिसके बाद राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने हिंसात्मक गतिविधियों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बता दें कि पुणे जिले में सोमवार को भीमा-कोरेगांव में लड़ाई की 200वीं सालगिरह को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें बड़ी तादाद में दलित इकट्ठा हुए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने भीमा-कोरेगांव विजय स्तंभ की तरफ जाने वाले लोगों की गाड़ियों पर हमला बोल दिया। इसके बाद हिंसा भड़क गई जिसमें साणसवाड़ी के राहुल पटांगले की मौत हो गई।
हिंसा के विरोध में मंगलवार को मुंबई, नासिक, पुणे, ठाणे, अहमदनगर, औरंगाबाद और सोलापुर सहित राज्य के एक दर्जन से अधिक शहरों में दलित संगठनों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई।