फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand prepared for any spurt in COVID-19 cases: Official

Jharkhand: दूसरे राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड अलर्ट, स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की

Sat, 23 Dec 2023 09:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 23 Dec 2023 09:26 PM IST
सार

Jharkhand: राज्य के एनएचएम के निदेशक आलोक त्रिवेदी ने बताया कि कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही ऑक्सीजन संयंत्रों के कामकाज का मॉक ड्रिल  किया है । 

विज्ञापन
Jharkhand prepared for any spurt in COVID-19 cases: Official
Covid 19 - फोटो : Istock

विस्तार

झारखंड कोरोना मामलों में किसी भी तेजी से निपटने के लिए तैयार है। हालांकि स्थिति अभी नियंत्रण में है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि 18 दिसंबर को जमशेदपुर के एक अस्पताल में दो मामले सामने आने के बाद से राज्य में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
 

ऑक्सीजन संयंत्रों के कामकाज का किया मॉक ड्रिल
राज्य के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक आलोक त्रिवेदी ने कहा, कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही ऑक्सीजन संयंत्रों के कामकाज का मॉक ड्रिल किया है और केंद्र के निर्देशों के मुताबिक ऑक्सीजन सपोर्ट, गैर-ऑक्सीजन सपोर्ट और आईसीयू में उपलब्ध बिस्तरों की संख्या की समीक्षा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में एक दिन में कोरोना के 752 मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 752 मामले सामने आए, जो इस साल 21 मई के बाद से सबसे अधिक है। जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 3,420 हो गए हैं। 

विज्ञापन

'जहां भी जरूरत हो, एहतियाती कदम उठाएं'
उन्होंने कहा,'झारखंड में पिछले कुछ दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जमशेदपुर के एक अस्पताल में केवल दो सक्रिय मामले हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। हमने लोगों से आग्रह किया है कि जहां भी जरूरत हो, एहतियाती कदम उठाएं।'
 

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 21,680 बेड उपलब्ध
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 21,680 बेड उपलब्ध हैं। जिनमें 11,356 ऑक्सीजन सपोर्ट, 5,276 ऑक्सीजन सपोर्ट के बिना, 1,447 आईसीयू बेड और 1,456 वेंटिलेटर बेड शामिल हैं। इसके अलावा, 93 सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 122 प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्पशन (पीएसए) ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले संयंत्र स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed