Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand police sub inspector of special branch shot dead in ranchi crime news

Jharkhand: पुलिस सब-इंस्पेक्टर की हत्या, होटल में डिनर करने के बाद घर लौटते हुए नजदीक से मारी गई गोली

Sat, 03 Aug 2024 11:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 03 Aug 2024 11:05 AM IST
सार

मृतक पुलिस अधिकारी के सहयोगी और बैचमेट पवन कुमार ने बताया है कि वे लोग खाना खाने के लिए लाइन होटल गए थे। डिनर के बाद बाकी लोग कानके लौट आए, लेकिन सब इंस्पेक्टर दूसरे रास्ते से निकले।

विज्ञापन
jharkhand police sub inspector of special branch shot dead in ranchi crime news
पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना बीती रात रांची के कानके इलाके की है। पुलिस अधिकारी को गोली मारने वाले व्यक्ति का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक पुलिस अधिकारी 2018 बैच के अधिकारी थे और फिलहाल छुट्टी पर थे। घटना की जांच चल रही है।  एसपी ग्रामीण सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में अपराध की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। 
विज्ञापन


नजदीक से मारी गई गोली
रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 'सब-इंस्पेक्टर अनूप कच्छप, जो कि स्पेशल ब्रांच के मुख्यालय में तैनात थे, उनकी बीती रात हत्या कर दी गई। मृतक पुलिस अधिकारी के सहयोगी और बैचमेट पवन कुमार ने बताया है कि वे लोग खाना खाने के लिए लाइन होटल गए थे। डिनर के बाद बाकी लोग कानके लौट आए, लेकिन सब इंस्पेक्टर दूसरे रास्ते से निकले। ऐसे में इस बात की जांच की जा रही है कि वह दूसरे रास्ते से क्यों गए और क्या हुआ? इसकी एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है। ऐसा लगा रहा है कि नजदीक से गोली मारी गई है। एसपी ग्रामीण सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में अपराध की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है और अन्य अधिकारियों को भी इस मामले की जांच में लगाया गया है।' 
विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस सब इंस्पेक्टर की हत्या में शक की सुईं उनके ही पुलिसकर्मी दोस्तों की तरफ घूम रही है। दरअसल गोली लगने के बाद दोस्त ही पुलिस सब इंस्पेक्टर अनूप कच्छप के शव को लेकर रिम्स अस्पताल पहुंचे थे और दूसरे ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को अस्पताल ले जाने को लेकर दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारी की पीठ में गोली मारी गई। गौरतलब है कि झारखंड के नए डीजीपी अनुराग गुप्ता शनिवार को जिले के तमाम बड़े पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय में बैठक करेंगे। उससे पहले ही राजधानी रांची में पुलिस अधिकारी की हत्या से ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। हाल के समय में रांची में अपराधियों ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed