{"_id":"6274e421c80d8f038812317c","slug":"jharkhand-police-defuses-three-ied-bombs","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने तीन आईईडी बम किए बरामद, डिफ्यूज कर नक्सलियों की साजिश की फेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झारखंड: सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने तीन आईईडी बम किए बरामद, डिफ्यूज कर नक्सलियों की साजिश की फेल
Fri, 06 May 2022 02:38 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी सिंहभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी सिंहभूम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 06 May 2022 02:38 PM IST
सार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के बनरागड़ा जंगल में पांच-पांच किलो के आईईडी बम मिले। जिन्हें मौके पर ही सीआपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में तीन आईआईडी बम मिलने की बाद सामने आई है। जिन्हें सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा शुक्रवार को दी जानकारी के मुताबिक, झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को कराईकेला थाना क्षेत्र के बनरागड़ा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस क्रम में पांच-पांच किलो के तीन आईईडी बम बरामद किए गए।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते द्वारा मौके पर ही आईईडी बम निष्क्रिय कर दिए गए। इस तरह नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने आईईडी बम छिपाए थे। अगर समय रहते इन्हें निष्क्रिय नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आईपीसी और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन