फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand Police defuses three IED bombs

झारखंड: सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने तीन आईईडी बम किए बरामद, डिफ्यूज कर नक्सलियों की साजिश की फेल

Fri, 06 May 2022 02:38 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी सिंहभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी सिंहभूम Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 May 2022 02:38 PM IST
सार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के बनरागड़ा जंगल में पांच-पांच किलो के आईईडी बम मिले। जिन्हें मौके पर ही सीआपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। 

विज्ञापन
Jharkhand Police defuses three IED bombs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में तीन आईआईडी बम मिलने की बाद सामने आई है। जिन्हें सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन

 
पुलिस द्वारा शुक्रवार को दी जानकारी के मुताबिक, झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को कराईकेला थाना क्षेत्र के बनरागड़ा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस क्रम में पांच-पांच किलो के तीन आईईडी बम बरामद किए गए।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते द्वारा मौके पर ही आईईडी बम निष्क्रिय कर दिए गए। इस तरह नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने आईईडी बम छिपाए थे। अगर समय रहते इन्हें निष्क्रिय नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आईपीसी और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed