फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand news update Man arrested for threatening woman with knife to become his friend

Jharkhand: दोस्त बनाने के लिए विवाहिता को धमकाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 12:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 02 Jun 2023 12:10 AM IST
सार

रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा, महिला की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Jharkhand news update Man arrested for threatening woman with knife to become his friend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में एक विवाहिता को दोस्त बनाने के लिए चाकू दिखाकर धमकाने का मामला समाने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रामगढ़ कस्बे के सौदागर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति बुधवार की रात महिला के घर में घुस गया और दोस्त बनाने का दवाब बनाया। महिला के इनकार करने  पर उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। महिला का कहना है कि उसने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया क्योंकि व्यक्ति दूसरे समुदाय से है।
विज्ञापन


उसके पड़ोसी और परिवार वाले रामगढ़ पुलिस थाने पहुंचे और उस व्यक्ति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा, महिला की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान आरजू मंसूरी के रूप में हुई है। जिसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed