फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand former cm shibu soren admitted in medanta hospital ranchi news update

झारखंडः जेएमएम सुप्रीमो शिबु सोरेन की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

Thu, 09 Feb 2023 06:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 Feb 2023 06:03 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री शिबु सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
jharkhand former cm shibu soren admitted in medanta hospital ranchi news update
शिबू सोरेन - फोटो : Facebook

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबु सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिबु सोरेन को गुरुवार दोपहर को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया। मेदांता अस्पताल में पांच डॉक्टरों टीम शिबु सोरेन की जांच कर रही है।

विज्ञापन


79 वर्षीय  शिबु सोरेन साल 2005 से 2010 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। फिलहाल उनके पुत्र हेमंत सोरेन राज्य की कमान संभाल रहे हैं।  शिबु सोरेन और हेमंत सोरेन ने हाल ही में झारखंड  मुक्ति मोर्चा की एक रैली में शिरकत की थी। इस रैली के दौरान शिबु सोरेन ने राज्य में बेहतर  शिक्षा और कृषि नीतियों की बात कही थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोरेन अपने पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख शिबू सोरेन से मिलने रांची के मेदांता अस्पताल पहुंचे। झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बताया कि वह (शिबू सोरेन) पिछले दो दिनों से सो नहीं पा रहे थे और आज सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे थे। इसलिए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए यहां भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सीएम को आश्वासन दिया है कि उनके पिता स्वस्थ हैं, उन्हें आराम की जरूरत है और सब कुछ नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed