{"_id":"5e0066558ebc3e87eb43d048","slug":"jharkhand-election-results-2019-raghubar-das-trailing-saryu-rai-by-156-votes-from-jamshedpur-east","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड चुनाव नतीजे 2019: 'सरयू' की लहर में डूब गए रघुवर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झारखंड चुनाव नतीजे 2019: 'सरयू' की लहर में डूब गए रघुवर
Mon, 23 Dec 2019 07:31 PM IST
Rohit Ojha
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 23 Dec 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
सरयू राय-रघुवर दास
- फोटो : सोशल मीडिया
झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझान आ रहे हैं। 81 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भारतीय जनता पार्टी रुझानों में सत्ता गंवाती हुई नजर आ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बने महागठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है। सूबे की जमशेदपुर पूर्व विधानसभा की सीट पर सभी की नजरें हैं, क्योंकि यहां से राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमशेदपुर पूर्व सीट पर इस समय सबसे कड़ा मुकाबला चल रहा है। रघुवर दास को खिलाफ यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी ताल ठोक रहे भाजपा के बागी नेता सरयू राय उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। फिलहाल सीएम रघुवर दास से निर्दलीय सरयू राय 7856 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतों की गिनती जारी है।
विज्ञापन
सरयू राय के बागी होने पर नुकसान के सवाल सीएम रघुवर दास ने कहा कि नतीजा तो आ ही रहा है न, खुद ही पता चल जाएगा कि किसने किसको डैमेज किया। अगर सरयू राय डैमेज करते तो भाजपा का जो नंबर आ रहा है उतना नहीं आता। किसने किसे डैमेज किया नतीजा आने पर पता चल जाएगा।
रघुवर दास राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। ऐसे में उनके कंधों पर सत्ता को बरकरार रखने की जिम्मेदारी है। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट से 70 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी।
सरयू राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अब किसी के साथ भी नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि ना वे भाजपा के साथ जाएंगे ना ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामेंगे। राय ने कहा कि वह एक निर्दलीय के रूप में जनता के हित के लिए काम करेंगे।