फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand coal block allocation case ED attached assets worth Rs 1621 crore

झारखंड: कोल ब्लॉक आवंटन में गड़बड़ी मामले में 1621 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच

Thu, 10 Feb 2022 04:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Feb 2022 04:16 AM IST
सार

ईडी ने यह कार्रवाई कॉरपोरेट इस्पात अलॉय लिमिटेड (सीआईएएल) के खिलाफ की। इस कंपनी को झारखंड के लातेहार जिले में चितरपुर कोल ब्लॉक आवंटित किया गया था।

विज्ञापन
Jharkhand coal block allocation case ED attached assets worth Rs 1621 crore
प्रवर्तन निदेशालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता मामले की जांच के तहत 1621 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत की है। इसके तहत पश्चिम बंगाल और झारखंड में स्थित एक बायोमास पावर प्लांट, दो कैप्टिव थर्मल पावर प्लांट और भूखंड के साथ अन्य संपत्ति अटैच की गई।

विज्ञापन


ईडी ने यह कार्रवाई कॉरपोरेट इस्पात अलॉय लिमिटेड (सीआईएएल) के खिलाफ की। इस कंपनी को झारखंड के लातेहार जिले में चितरपुर कोल ब्लॉक आवंटित किया गया था। जांच एजेंसी ने बयान में बताया कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत एक बॉयोमास पावर प्लांट, दो कैप्टिव थर्मल पावर प्लांट, एक फेर्रो अलॉय प्लांट और एक आयरन प्लांट व पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर व झारखंड के सराईकेला में स्थित भूखंड को अस्थायी तौर पर अटैच किया है।
विज्ञापन


इन संपत्तियों की कुल कीमत 1,621.93 करोड़ रुपये है। ईडी का यह मामला सीबीआई की सीआईएएल, इसके प्रमोटरों और अन्य के खिलाफ जनवरी 2016 में दर्ज एफआईआर के आधार पर है। सीबीआई ने यह मामला आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक कृत्य को लेकर दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed