फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand assembly elections update: State has got 10 CM in 19 years

झारखंड का चुनावी गणित समझना मुश्किल, 19 साल में मिल चुके हैं 10 सीएम

Fri, 01 Nov 2019 05:59 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 01 Nov 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand assembly elections update: State has got 10 CM in 19 years
Raghubar Das - फोटो : PTI
झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। महाराष्ट्र और हरियाणा में झटका खाने के बाद भाजपा के लिए झारखंड की चुनौती भी आसान नहीं होगी। यहां सत्ता में वापस आने के लिए उसे नया इतिहास रचना होगा। राज्य का चुनावी गणित इतना जटिल है कि फिर से सत्ता में वापसी करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। राज्य के गठन को 19 साल हो चुके हैं। इस दौरान चार बार विधानसभा चुनाव हुए और 10 मुख्यमंत्री बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रघुवर दास कार्यकाल पूरा करने वाले पहले सीएम 

रघुवर दास इकलौते ऐसे सीएम हैं, जो पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा कर पाए हों। राज्य के 19 साल के इतिहास में भाजपा आज तक अकेले दम पर सरकार नहीं बना पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में चार मुख्यमंत्री 

रघुवर दास के मुख्यमंत्री बनने से पहले दो विधानसभा में काफी उठापठक देखने को मिली। 2005 से 2009 के बीच तीसरी विधानसभा के दौरान चार मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली। पहले शिबू सोरेन मुख्यमंत्री बने, फिर भाजपा के अर्जुन मुंडा को सीएम पद सौंपा गया। मगर जल्द ही निर्दलीय मधु कोड़ा के हाथों में कमान आ गई। हालांकि उन्हें फिर से शिबू सोरेन को सत्ता सौंपनी पड़ी। 2009 से 2014 के बीच भी राज्य में तीन मुख्यमंत्री बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed