{"_id":"5e00d5738ebc3e87963936fb","slug":"jharkhand-assembly-election-results-2019-will-it-impact-on-delhi-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या झारखंड चुनाव के नतीजे का दिल्ली चुनाव पर पड़ेगा असर?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या झारखंड चुनाव के नतीजे का दिल्ली चुनाव पर पड़ेगा असर?
Mon, 23 Dec 2019 08:25 PM IST
संदीप भट्ट
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 23 Dec 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा को झारखंड विधानसभा चुनाव में सीटें कम मिली हैं, लेकिन वोट अधिक मिले हैं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि कई दलों के गठबंधन के कारण सीटों की संख्या में पिछड़ गए, लेकिन आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। दिल्ली के पूर्व प्रभारी अरुण सिंह का कहना है कि अगले साल दिल्ली में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। दिल्ली में भाजपा को सफलता मिलना तय है।
क्यों जीतेंगे दिल्ली?
भाजपा महासचिव ने कहा कि लोगों की अपेक्षाएं अधिक होती हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इसका फायदा उठाकर जनता से खूब लोक लुभावन वादे किए। पांच साल बीत रहे हैं और दिल्ली सरकार कुछ नहीं कर पाई। केवल विज्ञापनों के सहारे काम गिना रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार के इस प्रयास को जनता समझ रही है।
अरुण सिंह ने कहा कि लोगों में केजरीवाल सरकार के खिलाफ गुस्सा है। इस सरकार विरोधी नाराजगी का लाभ भाजपा को मिलेगा। भाजपा महासचिव ने कहा कि पार्टी लोगों की नाराजगी को देखते हुए दिल्ली के विकास का फार्मूला लेकर आ रही है। कच्ची कालोनियों का नियमित करने के प्रयास से लेकर पार्टी दिल्ली का विकास और राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। इसका भाजपा को फायदा होगा और हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे।