{"_id":"5a4cf4824f1c1b9b518b4c06","slug":"jet-airways-senior-pilots-suspended-fighting-from-london-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट में भिड़े जेट एयरवेज के 2 पायलट सस्पेंड, 324 यात्री की जान को था खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फ्लाइट में भिड़े जेट एयरवेज के 2 पायलट सस्पेंड, 324 यात्री की जान को था खतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Jan 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेट एयरवेज ने बुधवार को फ्लाइट में झगड़ने पर अपने दो पायलट को सस्पेंड कर दिया। दरअसल मामला 1 जनवरी का है बोइंग-777 विमान लंदन से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था।
विज्ञापन
विमान में मौजूद दो पायलट फ्लाइट के टेक ऑफ से पहले ही कॉकपिट पर झगड़ने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ और दोनों कॉकपिट पर ही एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
Misunderstanding occurred b/w cockpit crew of Jet Airways flight, London–Mumbai on 1 Jan. It was resolved amicably & flight continued journey to Mumbai. Incident reported to DGCA & concerned crew derostered pending an internal investigation, that has been initiated: Jet Airways
— ANI (@ANI) January 3, 2018
विज्ञापन
जिसके बाद जेट एयरवेज ने मामला सामने आते ही अंतिम जांच तक दोनों को फिलहाल काम पर आने से मना कर दिया है। जेट एयरवेज के मुताबिक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के पास मामला पहुंच चुका है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।
बता दें कि 9W 119 फ्लाइट में 324 यात्री और 14 क्रू मेंबर सवार थे। दोनों के बीच झगड़ा किसी भी दुर्घटना को अंजाम दे सकता था।