फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jet Airways promise to clear all outstanding salary arrears of employess by 1 April, 2019

पायलटों को मनाने का जेट एयरवेज ने निकाला तरीका, इस तारीख तक देगा बकाया सैलरी

Tue, 04 Dec 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Dec 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Jet Airways promise to clear all outstanding salary arrears of employess by 1 April, 2019
जेट एयरवेज

जेट एयरवेज को रविवार को मजबूरी में अपनी 14 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी क्योंकि उसके पायलट बीमारी का बहाना बनाकर काम पर नहीं आए थे। पैसों की तंगी से जूझ रही जेट एयरवेज ने अपने कर्मचारियों से वादा किया है कि वह 1 अप्रैल, 2019 तक कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान कर देगी। एयरलाइन ने अपने पायलटों को भेजे गए मैसेज में उनसे अनुरोध किया है कि वह बाहरी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर उसके साथ खड़े रहें।

विज्ञापन


हालांकि एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा था कि उड़ानों को अप्रत्याशित परिचालन परिस्थिति और पायलटों के असहयोग की वजह से रद्द किया गया था। पायलटों को भेजे संदेश में जेट एयरवेज ने अपनी परेशानियों के लिए विमानन व्यवसाय की स्थिति को दोषी ठहराया है। कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में मुख्य लोक अधिकारी राहुल तनेजा ने कहा, 'विमानन उद्योग लगातार चुनौतियों का सामना कर रहा है जिसका असर पूरे क्षेत्र पर पड़ रहा है और जेट एयरवेज इसमें कोई अपवाद नहीं है। इस मुश्किल की घड़ी में हम आप सभी का आभार व्यक्त करते हैं और धन्यवाद करते हैं कि आप हमेशा कंपनी के साथ खड़े रहे, अपना समर्थन देते रहे और हमें समझा।'
विज्ञापन


तनेजा ने आगे कहा, 'कृपया आश्वस्त रहें कि जेट एयरवेज प्रबंधन अपने दायित्वों का ख्याल रखते हैं और किए गए वादों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस बात को दोहराना चाहते हैं कि आपकी सितंबर माह की बची हुई 25 प्रतिशत सैलरी 4 दिसंबर को दे दी जाएगी। आपकी बकाया सैलरी भी प्राथमिकता के तौर पर 1 अप्रैल 2019 तक दे दी जाएगी।' जेट को जून के बाद तीन महीनों में कमजोर रुपये और तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से 1,323 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। घाटे की वजह से ही वह अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed