{"_id":"58a9c19c4f1c1b815fd85970","slug":"jet-airways-flight-loses-communication-germany-sent-fighter-aircraft","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय विमान के हाईजैक की अटकलों के बीच जर्मनी ने मदद के लिए भेजे लड़ाकू विमान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय विमान के हाईजैक की अटकलों के बीच जर्मनी ने मदद के लिए भेजे लड़ाकू विमान
एजेंसी/ मुंबई
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
जेट एयरवेज के एक विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने पर विमान अपहरण की आशंका को देखते हुए जर्मनी ने उसकी सुरक्षा के लिए अपने दो लड़ाकू विमानों को लगा दिया।
विज्ञापन
हालांकि बाद में संपर्क स्थापित होने पर अधिकारियों की जान में जान आई। जेट का यह विमान मुंबई से लंदन की उड़ान पर था। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय विमान जर्मनी के आकाश में उड़ रहा था। विमान में 330 यात्री और 15 क्रू मेंबर सवार थे।
विज्ञापन
जेट एयरवेज के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना 16 फरवरी की है। फ्लाइट संख्या 9 डब्ल्यू-118 मुंबई से लंदन की उड़ान पर था। विमान में 330 यात्री और 15 क्रू मेंबर
विज्ञापन
सवार थे। विमान जब जर्मनी के कोलोन शहर के ऊपर उड़ रहा था तभी कुछ देर के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया।
Trending Videos
अपहरण की थी आशंका
जर्मनी के अधिकारियों को इसके अपहरण की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत अपने दो लड़ाकू विमान को जेट विमान की सुरक्षा में भेज दिया। हालांकि चंद मिनट में ही फिर से
विमान का संपर्क स्थापित हो गया।
जेट एयरवेज के अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद विमान बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतर गया। एटीसी ने संपर्क स्थापित होने के बाद
तुरंत पूरे घटनाक्रम की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दे दी।
डीजीसीए ने कहा कि घटना के समय जर्मन एयर फोर्स ने एहतियात बरतते हुए
अपने दो लड़ाकू विमानों को उस विमान और यात्रियों की सुरक्षा में लगा दिया। हालांकि जल्द ही संपर्क बहाल कर लिया गया और सभी सुरक्षित हैं।