लैंडिंग के दौरान जेट एयरवेज के विमान का फटा टायर, बाल बाल बचे यात्री
- हादसे का शिकार हुआ विमान
- लैंडिंग के दौरान फटा टायर
- बाल बाल बचे यात्री
- रनवे बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेट एयरवेज की फ्लाइट 9डब्ल्यू 354 में सवार 127 यात्रियों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब लैडिंग के दैरान विमान का टायर फट गया। यह घटना मुंबई एयरपोर्ट पर हुई।
दिल्ली से मुंबई जा रहे इस विमान ने जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया उसी दौरान उसके टायर फट गए। यह घटना गुरुवार की रात करीब 10 बजे हुई।
एक यात्री के मुताबिक, 'विमान तेजी से आया और झटके के साथ रनवे पर उतरा। हम फ्यूजलाज के नीचे से उठती उन तेज चिंगारियों को देख सकते थे।'
पायलट ने दिखाई समझदारी
यात्रियों के मुताबिक कुछ ही देर बाद टायर फटने की आवाज सुनाई दी और विमान दाईं ओर मुड़ गया। 'हम विमान का दायां इंजन देखते थे जो जमीन से रगड़ खा रहा था और तेज चिंगारी निकल रही थी।'
यात्री के मुताबिक, 'यह सब देखकर हम उस वक्त तक सदमे में थे जब तक विमान रूक नहीं गया। हम बहुत डरे हुए थे।' घटना के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
वहीं जेट एयरवेज के प्रवक्ता के मुताबिक जब विमान लैंड कर रहा है था उस वक्त विमान के पायलट ने लैंडिंग गियर में कुछ गड़बड़ी की समस्या बताई थी। फिलहाल एयरपोर्ट के मुख्य रनवे को बंद कर दिया गया है। विमानों की लैंडिंग दूसरे रनवे पर जारी रहेगी।