कैंसर से जूझ रहे जेट एयरवेज के कर्मचारी की खुदकुशी पर सियासत, कांग्रेस ने पीएम से मांगा जवाब
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा ने जेट एयरवेज के कर्मचारी की आत्महत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। उनका कहना है कि यह एक आपराधिक साजिश है और प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा ने जेट एयरवेज के कर्मचारी की आत्महत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। उनका कहना है कि यह एक आपराधिक साजिश है और प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "यह एक आपराधिक साजिश है, जिसकी जांच होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को कर्मचारियों और उनके परिवारों को जवाब देना चाहिए।"
This is a criminal conspiracy which must be investigated. PM must stand up and answer to employees and their families. #Fight4JetEmployees
— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) April 27, 2019
बता दें जेट एयरवेज के एक वरिष्ठ तकनीशियन ने महाराष्ट्र के पालघर में अवसाद की वजह से कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी कैंसर से पीड़ित था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 45 वर्षीय शैलेष सिंह ने शुक्रवार को नालासोपारा ईस्ट में स्थित अपनी चार मंजिला इमारत से छलांग लगा दी।
जेट एयरवेज स्टाफ एंड एम्पलॉइज एसोसिएशन ने बताया कि सिंह 'आर्थिक दिक्कतों' का सामना कर रहे थे क्योंकि परिचालन बंद करने वाले जेट एयरवेज ने कई महीनों से अपने कर्मचारियों का वेतन अदा नहीं किया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शैलेष कैंसर से पीड़ित थे और उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी। प्राथमिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि बीमारी की वजह से वह अवसाद में थे। एसोसिएशन ने दावा किया कि एयरलाइन द्वारा परिचालन बंद करने के बाद कर्मचारी की आत्महत्या का यह पहला मामला है। सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।