फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jenex will give 11 thousand rupees on the birth of every girl child

हर बच्ची के जन्म पर 11 हजार रुपये देगी जेनेक्स, यहां करें पंजीकरण

Sun, 18 Oct 2020 02:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Oct 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
Jenex will give 11 thousand rupees on the birth of every girl child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जेनेक्स अपने बाल विकास कार्यक्रम के तहत हर बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये का फिक्स डिपॉजिट उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

विज्ञापन


देश में लैंगिक समानता पर काम कर रहे इस संगठन ने शनिवार को कहा कि इस घोषणा का लाभ उन सभी अभिभावकों को मिलेगा, जो बच्ची के जन्म से पहले अपना नाम संगठन की वेबसाइट पर पंजीकृत कराएंगे।
विज्ञापन


कंपनी की तरफ कहा गया कि इस कार्यक्रम का लाभ पूरे देश में हर किसी को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों को www.genexchild.com पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहल का मकसद हर बालिका को 18 साल की उम्र में अपने खुद के पैसे के साथ सशक्त बनाना है। बालिग होने पर पंजीकृत बच्ची अपनी रकम का इस्तेमाल अपनी शिक्षा, व्यापार या विवाह में करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र होगी।

जेनेक्स के संस्थापक पंकज गुप्ता ने कहा, हम अपने 1.5 लाख नेटवर्क पार्टनरों के साथ मिलकर इस पहल की घोषणा करने में गर्व महसूस कर रहे हैं। यह अगली पीढ़ी को आत्मनिर्भर व स्वतंत्र बनाने की दिशा में छोटी सी पहले है।

उन्होंने कहा कि कंपनी इसके लिए कोई फॉरेन फंडिंग नहीं ले रही है और न ही अभिभावकों से ही एक भी ररुपया लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed