{"_id":"593d31af4f1c1ba85d9bee7b","slug":"jee-advanced-2017-results-all-30-students-from-super-30-crack-iit-jee-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE में सुपर रहा बिहार, आनंद के सभी बच्चे सफल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
JEE में सुपर रहा बिहार, आनंद के सभी बच्चे सफल
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेइइ) एडवांस में बिहार का रिजल्ट एक बार फिर सुपर रहा है। आनंद के सुपर-30 के सभी परीक्षार्थी सफल रहे हैं। वहीं पूर्व डीजीपी अभयानंद के सुपर 30 के शशि कुमार ने 258वां रैक हासिल किया है और वे बिहार टॉपर बने हैं। इसी संस्थान में पढऩे वाले केशव राज 487वें रैंक के साथ बिहार के सेकेंड टॉपर बने हैं।
विज्ञापन
अभयानंद के सुपर 30 के ही श्रेयस राज को 562वां रैंक मिला है। सभी 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं। रिजल्ट के बाद गणितज्ञ आनंद ने कहा है कि यह बच्चों की निरंतर मेहनत का नतीजा है कि उन्होंने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
मेरे सभी 30 बच्चों ने सफलता के झंडे गाड़कर यह सिद्ध कर दिया है कि चाहे बेरोजगार पिता का बेटा केवलिन हो या सड़क किनारे अंडे बेचने वाले का बेटा अरबाज आलम हो, खेतों में मजदूरी करने वाले का बेटा अर्जुन हो या फिर भूमिहीन किसान का बेटा अभिषेक। इन सभी 30 बच्चों ने घनघोर आर्थिक पिछड़ेपन के बावजूद सपने देखे और अपनी मेहनत से उसे साकार किया।
विज्ञापन
इनकी सफलता की रौशनी ने पूरे समाज को रौशन कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब सुपर 30 के आकार को और व्यापक किया जाए। आनंद ने कहा कि वो बहुत ही जल्द सुपर 30 का दायरा बड़ा करने जा रहे हैं। देश के कई हिस्सों में वो गरीब छात्रों के लिए चयन परीक्षा आयोजित करेंगे। 30 से अधिक बच्चों को उनकी मंजिल तक पहुंचाना अब आनंद का नया लक्ष्य होगा।
All 30 students studying under Super-30 program qualify in IIT-JEE; program trains students from economically backward sections for IIT-JEE pic.twitter.com/1PQzYq0eSM
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017