फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jdu president nitish kumar expels up president Suresh Niranjan

यूपी : सपा को समर्थन करना जेडीयू अध्यक्ष को पड़ा महंगा, नीतीश ने निकाला

Wed, 22 Feb 2017 10:35 PM IST
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
jdu president nitish kumar expels up president Suresh Niranjan
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया को समाजवादी पार्टी को समर्थन देना महंगा पड़ गया। मंगलवार की शाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। यूपी में दूसरे चरण के वोटिंग के ठीक पहले सुरेश निरंजन ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया था।

बता दें कि यूपी चुनाव से पहले नीतीश कुमार की पार्टी जोर-शोर से लगी थी। यहां तक की नीतीश कुमार खुद राज्य में कई रैलियां कर चुके थे, लेकिन चुनाव की तिथि ऐलान होने के बाद जेडीयू ने यूपी में चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। पार्टी की तरफ से कहा गया कि पैसों की कमी है, इसलिए पार्टी राज्य में चुनाव नहीं लड़ेगी। चुनाव से पहले नीतीश कुमार आरएलडी के साथ कई मंच साझा कर चुके हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, नीतीश कुमार सपा से उस समय से नाराज हैं, जब मुलायम सिंह यादव अपनी पार्टी का विलय करने से इंकार कर दिए थे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सपा, आरजेडी, जेडीयू, जेडीएस सहित चौटाला की पार्टी का विलय एक पार्टी में करना चाहते थे। इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई थी, लेकिन विलय से पहले मुलायम सिंह ने इनकार कर दिया। इसके बाद विपक्ष ने नीतीश कुमार की जमकर आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सुरेश निरंजन अपने समर्थकों के साथ सपा को समर्थन देने की बात पर अड़े है और अपनी प्रदेश कार्यसमिति को अपने फैसले के साथ बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed